आगरा

चयनित शिक्षकों की प्रोविजनल सूची जारी

अध्यापक सीधी भर्ती 2016 : रीट व टेट के अंकों का सत्यापन बोर्ड से
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Dec 2016, 11:38 AM IST
Provisional list
Provisional list

प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की ओर से प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक अध्यापक सीधी भर्ती 2016 के तहत मांगे गए आवेदनों में प्राथमिक लेवल के गैर अनुसूचित क्षेत्रों के चयनित छह हजार 226 शिक्षकों की प्रोविजनल सूची जारी कर दी गई है।

इससे पहले शिक्षा विभाग ने दो दिसम्बर को चयनित अभ्यर्थियों के कट ऑफ माक्र्स जारी किए थे। प्रारंभिक शिक्षा के अतिरिक्त निदेशक हरी प्रसाद पिपरालिया ने बताया कि चयनित प्राथमिक शिक्षकों के आरटेट व रीट की परीक्षाओं के अंकों का सत्यापन माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से कराया जाएगा।

उसके बाद मेरिट व अभ्यर्थियों द्वारा दिए गए विकल्प के आधार पर जिला आवंटन की प्रक्रिया निदेशालय द्वारा शुरू की जाएगी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय द्वारा मेरिट सूची में आए चयनित अभ्यर्थियों के विकल्प के आधार पर जिले आवंटन किए जाएंगे।

उन आवेदनों को संबंधित जिला परिषदों को भेजा जाएगा। जहां दस्तावेजों की जांच के बाद नियुक्तियां दी जाएगी। विभाग द्वारा यह प्रक्रिया दिसम्बर में करवाने के प्रयास किए जा रहे है।

राजस्थान प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती 2016 के तहत प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने गैर अनुसूचित क्षेत्रों की स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्तियों के लिए प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर के 12 हजार 344 पदों के लिए ऑन लाईन आवेदन अगस्त 2016 में मांगे थे।

जिसमें प्राथमिक शिक्षकों के 6 हजार 299 तथा उच्च प्राथमिक शिक्षकों के छह हजार 45 पद शामिल थे। बीएसटीसी व आरटेट 2011, रीट 2012 व 2015 के अधिकतम प्राप्तांक प्रतिशत के आधार पर चयनित प्राथमिक शिक्षकों की प्रोविजनल सूची जारी की गई है। उच्च प्राथमिक शिक्षकों के कट ऑफ माक्र्स व प्रोविजनल सूची अभी जारी नहीं की गई है।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक