बीकानेर

बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति तोडकर सामाजिक सौहार्द बिगाडने के आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मारपीट व राजकार्य बाधा मामले में गिरफ्तार कर लिया

2 min read
Sep 22, 2024
श्रीडूंगरगढ़. पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सरपंच पुत्र और उसका दोहिता।

श्रीडूंगरगढ पुलिस ने 12 घंटे में किया मामले का पर्दाफाश, आरोपी सरपंच पुत्र व उसके दोहिते को किया गिरफ्तार

श्रीडूंगरगढ़. क्षेत्र के ठुकरियासर गांव के पंचायत भवन में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने की घटना में पुलिस ने 12 घण्टे में मामले का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी नरसीराम पुत्र अमराराम मेघवाल व हडमान पुत्र मोहनराम मेघवाल निवासी ठुकरियासर को गिरफ्तार किया है। आरोपी नरसीराम ठुकरियासर सरपंच अमराराम मेघवाल का पुत्र और हडमान दोहिता है। सीओ निकेत पारीक व थानाधिकारी इंद्रकुमार ने बताया कि 20 सितम्बर को विद्युत निगम के जेईएन नारायण शुक्ला के साथ में मारपीट करने के मामले में ठुकरियासर सरपंच अमराराम व उसके पुत्र बुद्धराम को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। नारायण शुक्ला ने आरोपियों के खिलाफ राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस ने मारपीट व राजकार्य बाधा मामले में भी आरोपी सरपंच अमराराम व उसके पुत्र बुद्धराम मेघवाल निवासी ठुकरियासर को गिरफ्तार कर लिया है।

दबाव व साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की थी योजना

सीओ निकेत पारीक व थानाधिकारी इंद्रकुमार ने बताया कि परिवादी नारायण शुक्ला पर दवाब बनाने के लिए सरपंच पुत्र नरसीराम व दोहिता हडमान ने योजना बनाकर बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति को स्वयं तोड़ा और नारायणराम व ग्राम विकास अधिकारी मधु ओझा पर आरोप लगाकर थाने में झूठी रिपोर्ट पेश की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित कर आसूचना के आधार पर 12 घण्टे में ही घटना का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने पंचायत समिति कार्यालय में रिकॉर्ड को योजना बनाकर के फाड़ दिया, अलमारियांतोड दी तथा संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति को खंडित कर विभिन्न वर्गों के बीच में वैमनस्यता व सौहार्द बिगाडने की कोशिश की। इस सम्बंध में पंचायत समिति विकास अधिकारी मनोज कुमार ने मामला दर्ज करवाया है। सीओ निकेत पारीक ने बताया कि तोड़फोड़ की इस योजना में मुख्य साजिशकर्ता को भी शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Also Read
View All

अगली खबर