1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BJP Vs Congress: पंचायत-निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का कथित ऑडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Congress Viral Audio: पंचायत और नगर निकाय चुनाव से पहले बीकानेर की राजनीति में एक कथित ऑडियो वायरल होने से सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविन्दराम मेघवाल के नाम से वायरल ऑडियो को लेकर कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया।

2 min read
Google source verification
BJPvscongress

फोटो: पत्रिका

Rajasthan Politics: पंचायत और नगर निकाय चुनाव की भले ही तारीख घोषित नहीं है लेकिन चुनावी सरगर्मियां शुरू हो गई है। शह और मात का खेल इस बार सोशल मीडिया पर शुरू हुआ है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता के एक कथित ऑडियो ने राजनीति का पारा हाई कर दिया है।

कांग्रेस और भाजपा के नेता अपने-अपने फायदे के हिसाब से इसकी व्याख्या कर रहे है। इस मामले में मंगलवार को कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल और केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के पुत्र रविशेखर मेघवाल ने पत्रकार वार्ता कर अपनी बात रखी।

असल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविन्दराम मेघवाल का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे गोविन्दराम मेघवाल एडिट कर बदनाम करने के लिए तैयार कर वायरल करने का आरोप लगा रहे है। वे इसे भाजपा की साजिश बता रहे है। ऑडियो में पिछले चुनावों में पार्टी नेताओं की भीतरघात के खेल पर बातचीत है। इसमें दिवंगत नेता रामेश्वर डूडी को लेकर भी बात कही गई है।

समाजों में वैमनस्य फैलाने का प्रयास

कांग्रेस नेता मदन गोपाल मेघवाल ने कहा कि ऑडियो के माध्यम से समाजों में वैमनस्य फैलाने का प्रयास किया गया है। गोविन्दराम के ऑडियो की सत्यता की जांच करने की पुलिस से मांग कर रहे है।

कांग्रेस पार्टी एकजुट है और इस तरह के वैमनस्य फैलाने के प्रयास की घोर निंदा करती है। यह कुछ व्यक्तियों का कुत्सिय प्रयास है। सभी को जिम्मेदार नहीं ठहराना चाहिए। कुछ नेताओं के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है तो इसकी घोर निंदा करता हूं।

अनावश्यक रूप से किसी का नाम नहीं लें

भाजपा नेता रविशेखर मेघवाल ने कहा कि अनावश्यक रूप से किसी का नाम नहीं लेना चाहिए। कांग्रेस नेता गोविन्दराम मेघवाल पहले भी कई बार मेरा नाम गलत बातें कर चुके है। दिवंगत नेता रामेश्वर डूडी को लेकर भी टिप्पणी करना गलत है। केन्द्रीय कानून मंत्री पर अर्जुनराम मेघवाल जनता की भलाई के लिए लगातार काम कर रहे है। बिना किसी तथ्य के आरोप लगाना निंदनीय है। कथित वायरल ऑडियो की जांच कर सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए।

पर्दे के पीछे…कांग्रेस में गुटबाजी का उबाल

जिले में शहर से लेकर देहात तक कांग्रेस में गुटबाजी का उबाल है। आगामी पंचायत व निकाय चुनाव में पार्टी की टिकट बंटवारे की पॉवर को लेकर सरगर्मियां बढ़ी है। जयपुर में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं से भी स्थानीय नेता लगातार मेल-मुलाकात कर रहे है। देहात में गोविन्दराम मेघवाल और बीकानेर शहर में बीडी कल्ला का अपना प्रभाव है। पार्टी अलाकमान की ओर से शहर व देहात जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के बाद से अलग-अलग पॉवर सेंटर बनाने की कवायद चल रही है।