बीकानेर

निगम प्रशासन ने 699 करोड़ का बजट सरकार को भेजा, पिछले साल से 42 करोड़ ज्यादा

नगर निगम: राजस्व बढ़ोतरी और शहरी विकास पर फोकस, वर्तमान बजट से 6.39 फीसदी की बढ़ोतरी

2 min read

बीकानेर. नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 699 करोड़ रुपए का बजट तैयार किया है। इसे अनुमोदन के लिए राज्य सरकार को भेजा गया है। सरकार को 699 करोड़ 48 लाख 55 हजार रुपए के प्रस्तावित इस बजट की स्वीकृति देनी है। यह चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट 657 करोड 43 लाख 54 हजार रुपए से करीब 42 करोड़ रुपए ज्यादा का है। यानि बजट राशि में 6.39 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

आगामी वित्तीय वर्ष के बजट में निगम ने राजस्व बढ़ोतरी और शहरी विकास पर फोकस किया है। वर्तमान में निगम में निर्वाचित बोर्ड नहीं है। ऐसे में बजट को अनुमोदन के लिए सरकार को भेजा गया है।

स्मार्ट सिटी, सिटी मोबिलिटी भी शामिल

प्रस्तावित बजट में स्मार्ट सिटी, सिटी मोबिलिटी और नाइट टूरिज्म के लिए राशि का प्रावधान रखा गया है। जिला नवाचार, डॉग शेल्टर और पशु मेले के लिए भी वित्तीय प्रावधान किए गए है। बजट अनुसार 10 करोड़ रुपए स्मार्ट सिटी, 70 करोड़ सिटी मोबिलिटी प्लान, 3 करोड़ रुपए डॉग शेल्टर और 5 करोड़ रुपए नाइट टूरिज्म पर आगामी साल में खर्च किए जाएंगे। पशु मेला के लिए 25 लाख रुपए और ऑक्सीन जोन के लिए 3 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

राजस्व बढ़ोतरी व विकास केंद्र में

प्रस्तावित बजट में राजस्व बढ़ोतरी पर ध्यान दिया गया है। इसमें यूडी टैक्स वसूली में बढ़ोतरी के साथ भूमि विक्रय से आय और एलईडी विज्ञापन से आय आदि प्रमुख है। स्मार्ट सिटी, हैरिटेज, सिटी मोबिलिटी प्लान और नाइट टूरिज्म सहित कई नवाचार और विकास कार्य शामिल है।

-मयंक मनीष, आयुक्त नगर निगम बीकानेर

इन मदों से होगी आय

117 करोड़ रुपए चुगी कर पुर्नभरण

9.50 करोड़ रुपए नगरीय विकास कर

8.50 करोड़ रुपए भूमि विक्रय

3.25 करोड़ रुपए शास्तियां आदि

2.50 करोड़ रुपए रीको क्षेत्र सफाई से

2 करोड़ रुपए भवन निर्माण अनुज्ञा

2 करोड़ रुपए भूमि रुपांतरण

2 करोड़ रुपए फायर एनओसी

1 करोड़ रुपए जन्म-मृत्यु पंजीयन

1 करोड़ रुपए यूजर चार्जेज

1 करोड़ रुपए पार्किंग शुल्क

1 करोड़ रुपए अन्य आय

80 लाख रुपए स्लेज वाटर

70 लाख रुपए मृत पशु ठेका

इन मदों में राशि होगी खर्च

95 करोड़ रुपए अमृत योजना

50 करोड़ रुपए शहरी नाला

15 करोड़ 15वां वित्त आयोग

14 करोड़ रुपए अन्नपूर्णा रसोई

12.50 करोड़ जिला उत्थान

10 करोड़ डीएफएफटी

7 करोड़ रुपए शहरी रोजगार गारंटी योजना

5 करोड़ रुपए एसबीएम

3 करोड़ गोपालन अनुदान

2.50 करोड़ रुपए लक्ष्मीनाथ पुलिया

2.5 करोड़ एम पी नगर सड़कें

2.50 करोड़ डीजल-पेट्रोल

2 करोड़ रुपए सेना भर्ती

1 करोड़ शहरी आजीविका मिशन

Published on:
05 Mar 2026 01:02 pm
Also Read
View All