30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नगर निगम: रेलवे क्रॉसिंग पर धूप से बचाव के लिए ताना टैंट

भीषण गर्मी में लोगों की भीड़ रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक खुलने का इंतजार करती है। ऐसे में लोगों को राहत देने के लिए नगर निगम ने दोनों रेलवे क्रॉसिंग के फाटक के दोनों तरफ सड़क पर टैंट तानकर छाया करवाई है।

2 min read
Google source verification
कोटगेट रेल क्रॉसिंग पर लगाए गए टैंट के नीचे गर्मी और धूप से बचाव करते शहरवासी। 

कोटगेट रेल क्रॉसिंग पर लगाए गए टैंट के नीचे गर्मी और धूप से बचाव करते शहरवासी। 

बीकानेर के बाजार को दो भागों में बांटने वाले कोटगेट और सांखला रेल फाटक दिन में दर्जनों बार बंद होता है। भीषण गर्मी में लोगों की भीड़ रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक खुलने का इंतजार करती है। ऐसे में लोगों को राहत देने के लिए नगर निगम ने दोनों रेलवे क्रॉसिंग के फाटक के दोनों तरफ सड़क पर टैंट तानकर छाया करवाई है। इससे रेलवे फाटक बंद होने के दौरान वाहन चालकों और पैदल लोगों को धूप में तपना नहीं पड़ेगा। नगर निगम ने यहां 40 फीट गुणा 60 फीट आकार के टैंट लगवाए है। बुधवार को पहले ही दिन इस व्यवस्था से लोगों को बड़ी राहत मिली।

पचास दिन रहेगी व्यवस्था
निगम उपायुक्त यशपाल आहूजा के अनुसार कोटगेट-केईएम रोड तथा रेलवे स्टेशन रोड व केईएम रोड शहर के व्यस्तम मार्ग है। इनसे रोज बड़ी संख्या में शहरी व ग्रामीण आवागमन करते है। कोटगेट और सांखला रेल फाटकों के बंद रहने के दौरान लोगों को धूप में खड़ा रहना पड़ता है। इस परेशान से निजात दिलाने के लिए निगम आयुक्त के निर्देश पर टैंट की व्यवस्था की गई है। यह व्यवस्था 19 जून तक 50 दिन रहेगी। इससे रेलवे फाटक बंद होने के दौरान वाहन चालकों और पैदल लोगों को धूप में तपना नहीं पड़ेगा।

टैंट तो ठीक, पानी की व्यवस्था भी हो
रेल क्रॉसिंग पर टैंट की सुविधा से लोग इसके नीचे खड़े रहे। राहगीर कृष्ण कुमार व्यास ने बताया कि निगम ने यह व्यवस्था आमजन के हित में की है। निगम को यहां ठंडे पानी की व्यवस्था भी करनी चाहिए। जिससे लोगों को और राहत मिल सके। सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र कोचर ने कहा कि लोग इस व्यवस्था से गर्मी और धूप से बचाव होगा। कोटगेट-केईएम रोड तथा रेलवे स्टेशन रोड व केईएम रोड शहर के व्यस्तम मार्ग है। इनसे रोज बड़ी संख्या में शहरी व ग्रामीण आवागमन करते है। कोटगेट और सांखला रेल फाटकों के बंद रहने के दौरान लोगों को धूप में खड़ा रहना पड़ता है। इस परेशान से निजात दिलाने के लिए निगम आयुक्त के निर्देश पर टैंट की व्यवस्था की गई है। यह व्यवस्था 19 जून तक 50 दिन रहेगी।