30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कचरे के तौल पर निगरानी शुरु होते ही ट्रैक्टर ट्रॉलियों से कचरा परिवहन रूका

कुछ ट्रैक्टर ट्रॉलियों की ओर से महज एक टि्रप होने के बाद शहर में कचरा नहीं उठा। ट्रैक्टर ट्रॉलियों के साथ ड्राइवरों और श्रमिकों ने कार्य का बहिष्कार कर दिया।

2 min read
Google source verification
बल्लभ गार्डन ​िस्थत निगम डंपिग यार्ड क्षेत्र में खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली व ड्राईवर तथा श्रमिक। 

बल्लभ गार्डन ​िस्थत निगम डंपिग यार्ड क्षेत्र में खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली व ड्राईवर तथा श्रमिक। 

शहर में सफाई व्यवस्था में सुधार और सड़कों से कचरे की ढेरियां हटाने की कवायद पहले ही दिन सिरे नहीं चढ़ पाई। निगम से अनुबंधित फर्म के ट्रैक्टर ट्रॉलियों की ओर से परिवहन किए जा रहे कचरे की तौलाई पर निगरानी शुरु होते ही बुधवार सुबह ट्रैक्टर ट्रॉलियों के पहिये थम गए। कुछ ट्रैक्टर ट्रॉलियों की ओर से महज एक टि्रप होने के बाद शहर में कचरा नहीं उठा। ट्रैक्टर ट्रॉलियों के साथ ड्राइवरों और श्रमिकों ने कार्य का बहिष्कार कर दिया। इससे शहर में मुख्य मार्गों सहित बाजारों, गली-मोहल्लों और कॉलोनियों में िस्थत सड़कों पर कचरे की ढेरियां लगी रही। लोग परेशान होते रहे। ट्रैक्टर ट्रॉलियों से कचरा परिवहन थमने का कारण हालांकि भुगतान बढ़ाने की मांग को बढ़ाया जा रहा है, लेकिन निगम अधिकारियों का कहना है कि कचरा परिवहन कार्य के दौरान कचरे की मात्रा में पारदर्शिता लाने और प्रत्येक वार्ड से सुबह दो टि्रप में और शाम को एक टि्रप में कचरा उठाने की अनिवार्य व्यवस्था किए जाने के विरोध में कचरा उठाने के कार्य को रोका गया।तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियों के कचरे की हुई निगरानी

निगम डंपिंग यार्ड पर निगम स्वास्थ्य अधिकारी मुकेश पंवार ने बुधवार सुबह डंपिंग यार्ड लाए जा रहे कचरे की निगरानी शुरु की। स्वास्थ्य अधिकारी मुकेश पंवार ने बताया कि केवल तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियों में लाए गए कचरे की तौलाई व निगरानी होते ही ड्राइवरों और श्रमिकों ने आपत्ति दर्ज करवानी शुरू कर दी। अन्य ट्रैक्टर ट्रॉलियों में लाए गए कचरे की तौलाई की निगरानी नहीं करवाई। इस दौरान कुछ ड्राइवरों और श्रमिकों ने मासिक भुगतान बढ़ाने की बात कही। यह मामला ठेकेदार फर्म और ड्राइवर -श्रमिकों का है।

अभियान की पहले दिन ही निकली हवाशासन सचिव के निर्देशों के बाद निगम ने शहर में दस दिवसीय सफाई अभियान की योजना मंगलवार को ही तैयार की थी। बुधवार से शहर में अभियान की शुरुआत होनी थी। निगम सफाई कर्मचारियों ने हालांकि सफाई कार्य किया, लेकिन ट्रैक्टर ट्रॉलियों से कचरे का परिवहन नहीं होने के कारण जगह-जगह कचरे व गंदगी की ढेरियां लगी रही। अभियान पहले ही दिन गति पकड़ नहीं पाया।सुबह व शाम में उलझा कचरा

निगम की नई कार्य योजना के तहत सुबह और शाम की शिफ्ट में कचरा परिवहन की व्यवस्था की गई है। फर्म से जुड़े ड्राईवर व श्रमिक सुबह की शिफ्ट में ही तीनो टि्रप पूरी करने के पक्ष में दिखाई दे रहे है। ट्रैक्टर ट्रॉली संवेदक फर्म के प्रतिनिधि जगदीप के अनुसार मासिक भुगतान बढ़ाने की मांग के साथ कुछ ड्राईवर व श्रमिक तीन टि्रप सुबह की शिफ्ट में ही पूरी करने की बात कह रहे है। उनसे वार्ता चल रही है। गुरुवार से कचरा परिवहन कार्य प्रारंभ हो जाएगा।

अधिकारी हुए नाराजशासन सचिव के निर्देशों की पालना में शुरु हुए सफाई अभियान के पहले ही दिन ट्रैक्टर ट्रॉलियों से कचरे का परिवहन नहीं होने से निगम अधिकारी नाराज हुए। निगम आयुक्त सिद्धार्थ पलानिचामी व उपायुक्त यशपाल आहूजा ने फर्म प्रतिनिधि से ट्रैक्टर ट्रॉलियों के पहिये थमने पर नाराजगी व्यक्त की और जल्द शहर से कचरा उठवाने के निर्देश दिए।60 ट्रैक्टर ट्रॉली, तीन टि्रप में कचरा परिवहन

नगर निगम शहर में संवेदक फर्म के माध्यम से ट्रैक्टर ट्रॉली से कचरा परिवहन कार्य करवा रहा है। निगम यह कार्य 60 ट्रैक्टर ट्रॉलियों के माध्यम से तीन -तीन टि्रप में कचरा परिवहन करवा रहा है। इसके अनुसार शहर के 80 वार्डों में कुल 180 ट्रैक्टर ट्रॉली कचरा उठाया जा रहा है।