बीकानेर

बीकानेर की रम्मतें: स्वांग मेहरी रम्मत ‘फक्कड़दाता’ से रम्मतों का आगाज

बीकानेर की अनूठी होली के आयोजन शुरू हो चुके है। इनमें खास रहती है यहां की रम्मतें। जिनका आगाज भी हो चुका है। इसमें कलाकार स्वांग रचकर सामाजिक व अन्य मुद्दों पर मंचन के माध्यम से कटाक्ष कर समाज को संदेश देते है।

less than 1 minute read

बीकानेर. शहर में होलाष्टक के दौरान मंचित होने वाली रम्मतों की शुरुआत हुई। नत्थूसर गेट के अंदर उस्ताद तनसुख दास रंगा के अखाड़े में स्वांग मेहरी रम्मत फक्कड़दाता का मंचन हुआ। हास्य और प्रेम शृंगार से सराबोर इस रम्मत के स्वांग पात्रों ने अच्छे जमाने के शगुन मनाए।
रम्मत की शुरुआत भगवान गणेश स्वरूप के अखाड़े में पहुंचने और नृत्य-स्तुती वंदना के साथ हुई। श्रद्धालु लोगों ने भगवान गणेश के चरणों की वंदना की और सर्व मंगल की कामना की। इसके बाद खाकी, बोहरा-बोहरा आदि स्वांग पात्रों ने गीत-नृत्य प्रस्तुत किए और अच्छे जमाने के शगुन मनाए। रम्मत कलाकारों ने अलाप, लावणी, चौमासा और ख्याल गीतों का गायन किया। मेहरी पात्रों ने नृत्य प्रस्तुत किए।

इन्होंने निभाए भूमिकाएं

रम्मत में पंडित जुगल किशोर ओझा, कन्हैया लाल रंगा, रामरतन रंगा, शिवरतन, कैलाश पुरोहित, कैलाश ओझा, महेश पुरोहित, हरिरतन पुरोहित, भोला महाराज छंगाणी।

होली महोत्सव में होगी फूलों की होली, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

श्री कृष्ण माहेश्वरी मंडल की ओर से 1 मार्च को डागा चौक िस्थत महेश सदन में होली महोत्सव मनाया जाएगा। मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण राठी के अनुसार होली महोत्सव में फूलों की होली कार्यक्रम होगा। बीकानेर माहेश्वरी महिला समिति की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुतियां दी जाएगी। इस अवसर पर सचेतन झांकिया सजाई जाएगी। मंडल के उप मंत्री पवन कुमार राठी के अनुसार गायक कलाकार नारायण बिहाणी एवं भतमाल पेडीवाल फाग उत्सव गीत एवं भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। राजेन्द्र लखोटिया बांसुरी वादन करेंगे। मंडल अध्यक्ष की ओर से कार्यकारिणी सदस्य सुशील करनाणी, नारायण डागा, जगदीश कोठारी, किशन चांडक, घनश्याम कोठारी, घनश्याम कल्याणी आदि को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई।

Published on:
25 Feb 2026 06:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर