बीकानेर

भीड़ भाड़ वाले स्थानों में ये पांच महिलाएं देती थी अपनी वारदात को अंजाम

पुलिस ने पांच महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पचास हजार रुपए बरामद किए हैं।
2 min read
• •
Updated: 16 Dec 2017, 11:41 AM IST
pocket cut
जेब तराश

बीकानेर . सदर थाना पुलिस ने शुक्रवार को पांच महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पचास हजार रुपए बरामद किए हैं। गिरफ्तार महिलाओं ने गुरुवार को ही अम्बेडकर सर्किल स्थित एक निजी अस्पताल के बाहर वारदात को अंजाम देते हुए एक व्यक्ति की जेब से 50 हजार रुपए पार कर लिए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली और लोगों से जानकारी जुटाकर महिलाओं को पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार सभी आरोपित महिलाएं नागपुर की रहने वाली हैं। पलाना निवासी परिवादी भागीरथ पुत्र धूड़ाराम मेघवाल ने रिपोर्ट दी कि वह मूंगफली बेचकर गुरुवार को पचास हजार रुपए अपनी जेब में डालकर लाया था। अम्बेडकर सर्किल पर अस्पताल में पुत्र वधु का उपचार करवाने पहुंचा, तभी उसके आस-पास कुछ महिलाएं आकर खड़ी हो गई। कुछ समय बाद जब उसने अपनी जेब संभाली तो उसके रुपए गायब थे।

इसकी शिकायत मिलने पर थानाधिकारी लक्ष्मणङ्क्षसह के नेतृत्व में उप निरीक्षक सुषमा कंवर को जांच सौंपी गई। जिन्होंने आरोपित पांच महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित महिलाओं के कब्जे से चुराई गई राशि भी बरामद कर ली है।

भीड़भाड़ थी पहली पसंद

गिरफ्तार सभी आरोपितों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वे अक्सर भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर ही अपना शिकार तलाशती थी। वे हॉस्पीटल रोड, बस स्टैण्ड सहित शहर के प्रमुख बाजारोंं में लगी भीड़ में लोगों की जेब तलाशते हुए रुपए चुराने की वारदातें करती थी।

जुए के ठिकाने पर छापा, 3 आरोपित पकड़े
बीकानेर. कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को कसाईबारी में जुए के एक ठिकाने पर छापामार तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मौके पर करीब एक दर्जन लोग और भी मौजूद थे, लेकिन पुलिस के पहुंचने पर भाग निकले। जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस को देर शाम सूचना मिली कि कसाईबारी में जुए के ठिकाने पर कुछ लोग जुआ खेल रहे है। थाने के हैड कांस्टेबल हंसराज मय जाब्ता मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके से कसाईबारी निवासी मो. उस्मान, मो. रफीक तथा जाकिर हुसैन को गिरफ्तार कर आरोपितों के कब्जे से 19 सौ रुपए नकद तथा ताश के पत्ते बरामद किए।

Published on: