बीकानेर

पुलिस की गिरफ्त में आए ऑनलाइन ठगी के तीनों आरोपी, मिले लैपटॉप, मोबाइल व बैंक पासबुक

नयाशहर थाना पुलिस की गिरफ्त में आए ऑनलाइन ठगी के तीनों आरोपितों को पांच दिन की रिमांड पर लिया गया है।
2 min read
accused arrested
आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर . नयाशहर थाना पुलिस की गिरफ्त में आए ऑनलाइन ठगी के तीनों आरोपितों को पांच दिन की रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान इनसे कई वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है। आरोपितों के पास कई बैंकों की पासबुक, तीन लैपटॉप, हार्ड डिस्क, चार मोबाइल व सिम सहित अन्य दस्तावेज मिले हैं।

नयाशहर थाना सीआई बहादुर ङ्क्षसह ने बताया कि तीनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। एेसी आशंका है कि इन्होंने अन्य राज्यों में भी अपना जाल बिछा रखा है। नयाशहर थाना पुलिस ने तीन आरोपितों को नागपुर से गिरफ्तार किया था।

बीकानेर पुलिस लम्बे समय से इनकी तलाश में जुटी थी। आरोपित आरएमपी ट्रेड कम्पनी के संचालक व जोधपुर के बाप निवासी रामेश्वर पालीवाल उर्फ राम अग्रवाल, नागपुर निवासी सागर सुरेश तथा नीलेश हरी मोहुर्ले हैं।

दो सौ दिन में रुपए दोगुने करने का झांसा
आरोपितो के खिलाफ रामपुरा बस्ती निवासी ममता सोनी ने २८ जुलाई, २०१७ को मामला दर्ज करवाया था। आरोपित दो सौ दिनों में रुपए दोगुने करने का झांसा देते थे। आरोपित सोनी से सात लाख रुपए हड़पकर कम्पनी को बंद कर फरार हो गए थे। आरोपितों को पकडऩे में उप निरीक्षक भजन लाल, कांस्टेबल सत्यपाल, राजेश, बलबीर सिंह एवं सीआईयू रामस्वरूप की अहम भूमिका रही।

छात्र की पिटाई, पीटीआई एपीओ
बीकानेर. केसरदेसर जाटान. शिक्षा विभाग ने केसरदेसर जाटान के सरकारी विद्यालय में छात्र की पिटाई करने वाले शारीरिक शिक्षक (पीटीआई) को एपीओ (पदस्थापन की प्रतीक्षा में) कर दिया गया है।

विद्यालय के शारीरिक शिक्षक रामकरण सांगवा पर आरोप है कि उसने स्कूल के छात्र मनीष की जमकर पिटाई की और उसे घंटों तक मुर्गा बनाए रखा। बताया जाता है कि दो छात्रों के झगड़े की शिकायत शिक्षक से करने पर उसने गुस्से में शिकायत करने वाले छात्र की पिटाई कर डाली।

शारीरिक शिक्षक के खिलाफ छात्र के पिता पेमाराम जाट ने देशनोक थाने में रिपोर्ट लिखवाई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) उमाशंकर किराडू ने तत्काल प्रभाव से सांगवा को प्रशासनिक कारणों से तत्काल एपीओ करने के आदेश जारी किए।

Published on:
18 Mar 2018 10:35 am
Also Read
View All