बीकानेर

तीन दिन बाद फिर से लू का दौर, गर्म हवा के थपेड़ों ने झुलसाया, अगले कुछ दिनों भीषण गर्मी का दौर

मौसम विभाग के अनुसार अब एक सप्ताह तक लू चलने की संभावना है। साथ ही धूप भी तेज निकलेगी। इससे अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है।

less than 1 minute read
May 16, 2024
NAUShADALi9414452389

एक दिन बरसात से मिली राहत के बाद अब एक बार फिर से गरमी परवान पर है। तीन दिनों के बाद बुधवार को वापस लू ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। इस वजह से अधिकतम तापमान मेें भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बुधवार सुबह सूर्य की किरणें कमजोर थीं, लेकिन करीब 9 बजे बाद धूप ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया और दोपहर के समय लू चलने लगी। इससे अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार अब एक सप्ताह तक लू चलने की संभावना है। साथ ही धूप भी तेज निकलेगी। इससे अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है। अब निकट भविष्य में मौसम के करवट लेने की कोई संभावना नहीं है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बुधवार को बढ़कर 42.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने लू से बचने के लिए गाइडलाइन भी जारी की है। हालांकि अब 17 मई से स्कूलों में ग्रीष्मावकाश शुरू होने से विद्यार्थियों को गर्मी से राहत जरूर मिलेगी।

Published on:
16 May 2024 02:05 am
Also Read
View All

अगली खबर