बीकानेर

तीन दिन बाद फिर से लू का दौर, गर्म हवा के थपेड़ों ने झुलसाया

अब चार-पांच दिन तक लू चलने की आशंका है। साथ ही धूप भी तेज निकलेगी। इससे अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है।

less than 1 minute read

बीकानेर. तीन दिनों के बाद वापस लू ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। इस वजह से अधिकतम तापमान मेें भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गुरुवार सुबह से ही सूर्य की किरणें तीखी रही। करीब 9 बजे बाद धूप ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया और दोपहर के समय लू चलने लगी। इससे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार अब चार-पांच दिन तक लू चलने की आशंका है। साथ ही धूप भी तेज निकलेगी। इससे अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है। अब निकट भविष्य में मौसम के करवट लेने की कोई संभावना नहीं है। बुधवार को अ​धिकतम तापमान बढ़कर 42.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

मौसम विभाग ने लू से बचने के लिए गाइडलाइन भी जारी की है। हालांकि अब 17 मई से स्कूलों में ग्रीष्मावकाश शुरू होने से विद्यार्थियों को गर्मी से राहत जरूर मिलेगी।

Updated on:
16 May 2024 02:39 pm
Published on:
16 May 2024 02:38 pm
Also Read
View All

अगली खबर