बीकानेर

अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

आर्म्स एक्ट के तहत मामला किया दर्ज
2 min read
Jun 20, 2022
अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार
अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने रविवार को अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई कर पिस्टल व चार कारतूस के साथ दो जनों को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि सूचना पर सोनियासर गोदारान गांव की रोही में कार्रवाई कर हजारीराम जाट ओर तोलाराम जाट निवासी सोनियासर गोदारान को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने हजारीराम के पास अवैध पिस्टल ओर तोलाराम के पास से चार कारतूस बरामद किए। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई में हैड कांस्टेबल सेवाराम, कांस्टेबल पुनीत, लेखराम, अनिल, सुभाष, दीपेंद्र, कमलेश व पवन वर्मा शामिल रहे।


अफीम के साथ युवक को पकड़ा
बीकानेर ञ्च पत्रिका. जेएनवीसी पुलिस ने अवैध रूप से अफीम ले जा रहे एक युवक को पकड़ा है। आरोपी युवक के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसएचओ महावीर बिश्नोई ने बताया कि विष्णुनगर में एक युवक के मादक पदार्थ के साथ खड़ा होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम वहां गई। पुलिस टीम ने वहां से बाप तहसील के करनाणी ढाणी निवासी रविन्द्र कुमार (19) पुत्र ओमप्रकाश बिश्नोई को गिरफ्तार किया। उसके पास से 120 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी से अफीम के बारे में पूछताछ की लेकिन वह कोई जवाब नहीं दे पाया।


गोवंश परिवहन करने वाले न्यायिक हिरासत में
सूडसर. मारपीट कर विवाहिता को घर से बाहर निकालने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार विवाहिता के भाई ने सेरुणा थाने में ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया कि लूणकरणसर के डूडीवाली गांव निवासी आशाराम सांसी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी बहन का ससुराल सेरुणा गांव में हैं। एक माह पहले ससुराल पक्ष के अणतुराम, शिवलाल, संपत देवी, सोहनलाल व पुष्पा ने उसकी बहन को मारपीट कर घर से निकाल दिया।

Published on:
20 Jun 2022 01:17 am