
यह बात महाराजा गंगा सिंह विवि के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मंगलवार को उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने कही। समारोह में केन्द्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि वह इस विवि की मांगों को साथ लेकर जा रही हैं। विवि में स्वीकृति पदों पर भर्ती की राज्य सरकार शीघ्र ही अनुमति मिल जाएगी। उन्होंने विवि में तीन करोड़ की पेयजल योजना स्वीकृत करने का आश्वासन दिया। उच्च शिक्षा मंत्री ने अपने भाषण में कुलाधिपति एवं राज्यपाल की विवि में नवाचार के लिए प्रशंसा की।
विशिष्ट अतिथि अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि विवि में विवेकानंद परिसर का निर्माण प्रशंसनीय कदम है। विवेकानंद का राजस्थान से सरोकार रहा है। पगड़ी राजस्थान की है। समारोह की अध्यक्षता कर रहे कुलपति प्रो. भागीरथ सिंह ने कुलाधिपति का लिखित भाषण पढ़ा।
इसके बाद उन्होंने कुलपति के रूप में सम्बोधन में कहा कि महाराजा गंगासिंह विवि को प्रदेश का पहला विवि बनाने की दिशा में प्रयासरत है। वि.वि. में विभाग नहीं हैं। शिक्षक नहीं हैं। विद्यार्थी नहीं हैं। अब वि.वि. का ब्ल्यू प्रिंट तैयार किया गया है जिसमें स्टेडियम, ऑडिटोरियम, अकादमी भवन बनाए जा रहे हैं।
ये राजस्थान में अपने आप में विशिष्टता लिए हुए होंगे। विवि की परीक्षा प्रणाली का ढांचा बनाया गया है। कॉलेजों के साथ समन्वय कर पाठ्यक्रम अपडेट किया गया है। विवि स्तर पर कई अभिनव प्रयोग किए जा रहे हैं। इस मौके पर वि.वि. का कुल गीत गाया गया। कुलपति ने दीक्षांत मंत्र दिया।
कृषि विवि का दीक्षांत समारोह आज
स्वामी केशवानन्द राजस्थान कृषि विवि का दीक्षांत समारोह बुधवार को दोपहर एक बजे होगा। राज्यपाल के नहीं आने से समारोह की अध्यक्षता कुलपति प्रो. बी.आर. छीपा करेंगे। दीक्षांत समारोह में 2015-16 एवं 2016-17 में उत्तीर्ण रहे स्नातक, स्नातकोत्तर एवं विद्या वाचस्पति के विद्यार्थियों को कुल 681 उपाधियां प्रदान की जाएंगी।
समारोह में 11 स्वर्ण पदक भी दिए जाएंगे। दो विद्यार्थियों को चौधरी चरण सिंह स्मृति प्रतिभा अवार्ड दिए जाएंगे। समारोह के विशिष्ट अतिथि कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी, पैसिफिक उच्चतर शिक्षा एवं अनुसंधान अकादमिक विवि, उदयपुर के अध्यक्ष प्रो. भगवती प्रसाद शर्मा होंगे।