रतलाम

18 दिसम्बर को होगी ग्राम सेवक परीक्षाएं….

निजी स्कूलों में सरकारी शिक्षक कराएंगे ग्राम सेवक परीक्षा
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Dec 2016, 10:18 AM IST
graam sevak exam
graam sevak exam

राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड की ओर से 18 दिसम्बर को होने वाली ग्राम सेवक, पंचायत सचिव एवं छात्रावास अधीक्षक ग्रेड द्वितीय की परीक्षाएं निजी स्कूलों के परीक्षा केन्द्रो पर सरकारी शिक्षक कराएंगे।

इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी ने 22 निजी परीक्षा केन्द्रों पर करीब 300 शिक्षकों को वीक्षक लगाया है। ये सरकारी शिक्षक इन परीक्षा केन्द्रो पर 18 दिसम्बर रविवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक होने वाली परीक्षाओं को कराएंगे।

इसके लिए संस्था प्रधानों को इन शिक्षकों को 17 दिसम्बर को दोपहर बाद कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए हैं जबकि स्कूलों में इन दिनों अद्र्धवार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। 17 दिसम्बर को दोनों पारियों में कक्षा 11 व 12 की रसायन विज्ञान,

व्यवसाय अध्ययन व राजनीति विज्ञान विषय की परीक्षाएं हैं, एेसे में कुछ संस्था प्रधानों को अद्र्ध वार्षिक परीक्षाओं के संचालन में परेशानी आ सकती है। स्कूलों में स्टॉफिंग पैटर्न के अनुसार ही शिक्षक कार्यरत है।

शिक्षक नेताओं का कहना है कि परीक्षाओं में व्यस्त शिक्षकों को अन्य कार्यो में लगाना उचित नहीं है। विभाग को परीक्षएं आयोजित करने वाली एजेन्सियों को विभाग का कलेण्डर भेजकर स्कूलों में परीक्षाओं के समय में शिक्षकों को अन्य ड़यूटीयों में नहीं भेज पाने का स्पष्ट बता देना चाहिए ताकि परीक्षाओं के दिनों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तिथियां न रखी जा सके ।

Published on: