बीकानेर

आखिर कब घोषित होगा परिणाम, पांच माह से शिक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम का इंतजार

द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम पांच माह बीतने के बाद भी घोषित नहीं करने से अभ्यार्थियों में रोष है।
2 min read
• •
Updated: 2 Oct 2017, 1:11 PM IST
Feature image

महाजन. राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से इस वर्ष अप्रेल में 9500 पदों के लिए आयोजित की गई द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम पांच माह बीतने के बाद भी घोषित नहीं करने से अभ्यार्थियों में रोष है। सोमवार को प्रदेशभर के अभ्यार्थी इस मामले को लेकर अजमेर में प्रदर्शन करेंगे। गौरतलब है कि पहले छह हजार 468 पद घोषित हुए परन्तु बाद में पदों की संख्या बढ़ाकर 95 सौ कर दी गई थी। आयोग ने २० जुलाई से 5 अगस्त के बीच परिणाम घोषित करने की घोषणा की थी परन्तु परिणाम घोषित नहीं हुआ।

स्थानीय अभ्यार्थियों ने बताया कि विभाग एक तरफ द्वितीय श्रेणी के रिक्त पदों पर सेवानिवृत शिक्षकों को संविदा पर लगा रहा है जबकि परीक्षा का परिणाम घोषित कर सफल अभ्यार्थियों को नियुक्ति देनी चाहिए। युवाओं ने बताया कि देरी से नियुक्ति का खामियाजा सभी को सेवानिवृति तक भुगतना होगा। सूंई निवासी अभ्यर्थी सुनीता चौधरी ने बताया कि प्रदेशभर से 8 लाख 96 हजार 251 अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था।

जिनमें से करीब 8 लाख अभ्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। रामनिवास, छोगाराम, लीलाधर आदि ने बताया कि इस विषय में आरपीएससी में सम्पर्क करने पर कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया जाता है। परिणाम नहीं आने से बेरोजगार प्रशिक्षित शिक्षक तृतीय श्रेणी शिक्षक व अन्य नौकरियों के लिए जारी होने वाली विज्ञप्ति में भी आवेदन कर रहे है। अभ्यर्थियों ने बताया कि द्वितीय श्रेणी शिक्षक नियुक्ति में हो रही देरी व आरपीएसएसी के अन्य कई मामलों को लेकर २ अक्टूबर को प्रदेशभर के युवा अजमेर में रैली निकालकर प्रदर्शन करेंगे।

सामुदायिक भवन का लोकार्पण
जसरासर. क्षेत्र के गांव जोगलसर में श्री बैर सिंह जी नारायण सिंह जी मैमोरियल संस्थान द्वारा दशहरे के दिन धार्मिक मेले का आयोजन अडरकी ओरण करणी माता मंदिर जोगलसर में किया गया। संस्थान सचिव मांगू सिंह धूपालिया ने बताया कि इस अवसर पर धार्मिक सभा का आयोजन किया गया

और प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। जिसमें कक्षा दसवीं एवं बारहवीं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर विधायक कोटे से निर्मित सामुदायिक भवन व सीसी ब्लॉक सड़क का उदघाटन विधायक खेमाराम मेघवाल ने किया।

Published on: