
मेष
(चू, च, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
पुष्य नक्षत्र में आरंभ यह सप्ताह वाहन तथा सम्पत्ति के मान से अनुकूल है। माता का सुख प्राप्त होगा। कार्य की प्रगति होगी। व्यापारियों के लिए जल से जुड़े संसाधनों का व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। नौकरीपेशा में स्त्री पक्ष के माध्यम से समस्या का समाधान होगा। महिला तथा छात्रवर्ग को अपेक्षित सफलता की प्राप्ति के योग।
शुभ रंग : सिंदूरिया, चमकीला सफेद
शुभ अंक : 1, 4 दिशा : पश्चिम, उत्तर
अनुकूल सलाह : कार्य की गति को बढ़ाते हुए लाभ प्राप्त करेंगे।
वृष
(इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो)
समय की प्रतीक्षा करें। गहरे संकट समाप्त होंगे। लाभ के लिए अनकूल समय है। कार्य की प्रगति गुरुवार से आरंभ हो सकती है। व्यापारियों के लिए शुक्रवार का दिन लाभप्रद है। नौकरीपेशा में मनोवांछित सफलता मिलने से प्रसन्नता तथा आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। महिला तथा छात्रवर्ग को परिवर्तन आवश्यक है।
शुभ रंग : काला, लाल, पीला
शुभ अंक : 2, 6 दिशा : वायव्य, ईशान
अनुकूल सलाह : धैर्य रखते हुए कार्य की प्रकृति को समझें।
मिथुन
(का, की, कू , घ, ड, छ, के, को, हा)
मानसिक तनाव कम होगा। किसी नई वस्तु की खरीदारी संभव है। स्वर्ण या रजत का योग बनता है। लाभ के लिए नए विकल्प भी खुलेंगे। व्यापारियों के लिए बिचौलिए के काम में अनुकूल रूझान मिलने से लाभ होगा। नौकरीपेशा में प्रबंधकीय अनुकूलता से पदवृद्धि। महिला-छात्रों को इंटरनेशनल बिजनेस के क्षेत्र में अवसर।
शुभ रंग : गहरा नीला, हल्का गुलाबी
शुभ अंक : 3, 5 दिशा : मध्यदक्षिण, पश्चिम
अनुकूल सलाह : अनुकूल समय का लाभ लेना सीखें, फायदे में रहेंगे।
कर्क
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
राशि पर चंद्रमा का प्रभाव रहेगा। मिली-जुली विचारधारा रहेगी। कार्य की प्रगति संभव है। विशिष्ट अधिकारी से मुलाकात सम्मानित करवाएगी। व्यापारियों के लिए संबंधित क्षेत्र में लाभ के लिए निवेश के विकल्प खुलेंगे। नौकरीपेशा में स्थान परिवर्तन के साथ यात्रा के योग। महिला तथा छात्रवर्ग को सफलता।
शुभ रंग : हल्दी पीला, जामुनी
शुभ अंक : 6, 7 दिशा : पश्चिम, उत्तर
अनुकूल सलाह : समयानुसार कार्य की विवेचना लाभ देगी।
सिंह
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
बाहरी यात्राओं का योग रहेगा। धर्म तथा अध्यात्म में वृद्धि होगी। जीवन के प्रति नजरिया बदलेगा। कार्य क्षेत्र संतुलित रहेगा। व्यापारियों के लिए गुरु , शुक्रवार व्यवसाय की दृष्टि से श्रेष्ठ है। नौकरीपेशा में आंतरिक क्लेश की स्थिति सामने आएगी। महिला तथा छात्रवर्ग को प्रयासों में परिवर्तन करते हुए परिश्रम बढ़ाना होगा।
शुभ रंग : मरून, बादामी
शुभ अंक : 1, 7 दिशा : पूर्व, दक्षिण
अनुकूल सलाह : संतुलित विचारधारा का नियमन करने से लाभ मिलेगा।
कन्या
(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
परिवर्तन के साथ आंतरिक संतुष्टि अनुभव करेंगे। कार्य की रफ्तार मिश्रित लाभ देगी। नया कुछ करने का मन होगा। कहीं-कहीं धर्म के प्रति रूझान बढ़ेगा। व्यापारियों के लिए सप्ताह मध्यम रहेगा। नौकरीपेशा में सरल स्वभाव का लाभ मिलेगा। महिला-छात्रों को व्यावसायिक प्रबंधन तथा राजस्व में राष्ट्रीय अवसर मिलेंगे।
शुभ रंग : बैंगनी, समुद्री हरा
शुभ अंक : 3, 9 दिशा : मध्यपश्चिम, उत्तर
अनुकूल सलाह : करीबी मित्रों का परामर्श अनुकूलता दे सकता है।
तुला
(रा, री, रू, रे, री, ता, ती, तू, ते)
भागीदारिता का लाभ मिल सकता है। पुरानी योजनाओं को साकार करने का यह उचित समय है। व्यापारियों के लिए चांदी के आभूषण लाभप्रद होंगे। नौकरीपेशा में तकनीकी क्षेत्र वालों को भारत के बाहर पैसिफिक अवसर मिल सकता है। महिला तथा छात्रवर्ग को एनिमेशन कैटेगरी में क्लासिकल सेक्टर का लाभ मिलेगा।
शुभ रंग : फिरोजी, दूधिया सफेद
शुभ अंक : 6, 8 दिशा : ईशान, आग्नेय
अनुकूल सलाह : विशेष प्रयासों से सफलता मिलने की संभावना में बढ़ोतरी होगी।
वृश्चिक
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू )
नवम पंचम के चंद्रमा से अस्थिरता का भाव बनेगा। सही निर्णय लेने की स्थिति कमजोर रहेगी। मंगलवार की शाम से कोई विशेष कार्य धन के लाभ स्पष्ट करेगा। व्यापारियों के लिए बुध, गुरुवार भूमि से संबंधित क्षेत्र का लाभ दे सकेंगे। नौकरीपेशा को उन्नति के योग। महिला तथा छात्रवर्ग को अवसर मिलेगा।
शुभ रंग : सुनहरा, गहरा लाल
शुभ अंक : 4, 5 दिशा : मध्यदक्षिण, नैऋत्य
अनुकूल सलाह : काम को टालने की प्रवृत्ति से बचना होगा, नुकसान उठा सकते हैं।
धनु
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
खड़ाष्टक चंद्रमा मानसिक खिन्नता उत्पन्न करेगा। धर्म के प्रति विशेष करने का मन बनेगा। आध्यात्मिक अनुभूति आत्मविश्वास में अभिवृद्धि करेगी। व्यापारियों के लिए गुरु, शुक्रवार लाभप्रद रहेंगे। निवेश करने से बचना होगा। नौकरीपेशा में विभागीय समस्याएं दिखाई देगी। महिला तथा छात्रवर्ग को प्रयासों में परिवर्तन।
शुभ रंग : समुद्री हरा, तोतापरी
शुभ अंक : 1, 9 दिशा : मध्यपूर्व, दक्षिण
अनुकूल सलाह : स्वयं की योग्यताओं को परखने का प्रयास करें।
मकर
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। कार्य की रूपरेखा बनेगी। नए लोगों से संपर्क बढ़ेंगे। विश्वसनीयता का लाभ मिलेगा। व्यापारियों के लिए रिफाइनरी से जुड़े व्यवसाय में लाभ मिलने के योग। नौकरीपेशा में परिश्रम तथा व्यवहार का असर दिखाई देगा। महिला तथा छात्रवर्ग को इच्छित सफलता प्राप्त होगी।
शुभ रंग : गहरा नीला, सफेद
शुभ अंक : 2, 5 दिशा : दक्षिण, पश्चिम
अनुकूल सलाह : काम को संभलकर करें। संशोधन की नीति लाभप्रद रहेगी।
कुंभ
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कार्य क्षेत्र में अस्थिरता होगी। मन में विचलन बढ़ेगा। बुधवार से स्थिति में परिवर्तन लाभकारी रहेगा। व्यापारियों के लिए प्लास्टिक, कच्चा मैटेरियल, सीमेंट से जुड़े क्षेत्र में उतार-चढ़ाव तथा लाभ की प्राप्ति। नौकरीपेशा में अस्थिरता के साथ स्थान परिवर्तन का चिंतन। महिला-छात्रों को बदलाव करते हुए लक्ष्य साधना होगा।
शुभ रंग : आसमानी नीला, गहरा काला
शुभ अंक : 6, 9 दिशा : नैऋत्य, वायव्य
अनुकूल सलाह : समय के अनुसार काम करेंगे सफलता की संभावना बढ़ जाएगी।
मीन
(दी, दु, थ, ञ, दे, दो, चा, ची)
लाभ के योग बढ़ेंगे। परिजनों के साथ यात्राओं का योग बनेगा। धार्मिक आस्था जाग्रत होगी। स्वयं के प्रति खिन्नता भी संभव है। व्यापारियों के लिए कार्य क्षेत्र का विस्तार संभव है। नौकरीपेशा में वरिष्ठों का सहयोग उन्नति दिलवाएगा। महिला तथा छात्रवर्ग को प्रशासनिक विभाग में आंतरिक कार्य के अवसर प्राप्त होंगे।
शुभ रंग : बैंगनी, नारंगी
शुभ अंक : 4, 7 दिशा : उत्तर, पूर्व
अनुकूल सलाह : प्रसन्न रहते हुए कार्य करेंगे तो फायदे में रहेंगे।