2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में यहां पानीपूरी बनी जानलेवा, फूड प्वाइजनिंग ने बनाया 40 लोगों को शिकार

राजस्थान में यहां पानीपूरी बनी जानलेवा, फूड प्वाइजनिंग ने बनाया 40 लोगों को शिकार  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

rohit sharma

•

Updated: 20 May 2018, 2:03 AM IST

Food Poisoning

Food Poisoning

सिरोही।

राजस्थान के सिरोही जिलें में फूड प्वाइजनिंग से 40 लोगों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। सिरोही, आबूरोड के रेवदर तहसील के पालड़ी वास गांव में करीब तीन दर्जन लोगों की फूड प्वाइजनिंग से तबीयत बिगड़ गई। कुछ मरीजों के मुताबिक पानीपुरी खाने से तबीयत बिगड़ना बताया जा रहा है। हालांकि फूड प्वाइजनिंग के कारण की चिकित्सकों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

मरीजों की शुक्रवार रात से ही तबीयत खराब थी। तबीयत अधिक खराब होने के कारण पर स्थानीय अस्पताल में जांच के बाद आबूरोड चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जहां समाचार लिखे जाने तक चिकित्सक मरीजों का उपचार कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार रेवदर थाना क्षेत्रके पालड़ी वास गांव में करीब 40 जनों की तबीयत तबीयत खराब हो गई। स्थानीय अस्पताल में उपचार के बाद शनिवार शाम तबीयत ज्यादा खराब होने पर मरीजों को आबूरोड चिकित्सालय रेफर कर किया गया।

शनिवार शाम तक एबुलेंस से करीब सैतीस मरीजों को चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। मरीजों में पालडी वास निवासी पिंटू पुत्र गणेश कोली, दिनेश पुत्र नानाराम, मानवी कोली, प्रिया कोली, विष्णु कोली, रेणुका कोली, प्रकाश कोली, राजूकुमार, पुष्पादेवी, किशन, पोपटलाल, गजेन्द्रकुमार समेत करीब आधा दर्जन लोग शामिल थे। कुछ मरीजों ने बताया कि शाम को गांव में पानीपुरी खाने के बाद से तबीयत बिगड़ी।

बड़ी खबरें

View All

सिरोही

राजस्थान न्यूज़