बीकानेर

पानी की मांग को लेकर टंकी पर चढ़े युवक, एक महीने से जल आपूर्ति ठप

गौडू गांव में पिछले एक महीने से पानी की समस्या को लेकर गांव के ग्रामीण आक्रोशित हो गए और बड़ी संख्या में ग्रामीण टंकी के पास जमा हो गए।
2 min read
Demand of water
पानी की मांग

एक महीने से गांव में जल आपूर्ति ठप
बज्जू. गौडू गांव में पिछले एक महीने से पानी की समस्या को लेकर बुधवार को गांव के ग्रामीण आक्रोशित हो गए और बड़ी संख्या में ग्रामीण टंकी के पास जमा हो गए। इस दौरान तीन युवक टंकी पर चढ़ गए। इनको पुलिस व राजस्व विभाग अधिकारियों ने समझाइस के बाद नीचे उतारा और जलदाय विभाग ने जल्द ही समस्या सुलझाने का आश्वासन दिया।

गौडू गांव से एक किलोमीटर बाहर एक खेत में पिछले पखवाड़े पाइप लाइन टूटने के बाद से ही घरों व जलहौद में पानी नही आने के कारण ग्रामीणों में आक्रोश था। बुधवार को सरपंच मांगीलाल बेनीवाल, व्यापारी सहीराम गोदारा, अर्जुनराम थापन, मांगीलाल धायल सहित बड़ी संख्या ग्रामीण व युवा रणजीतपुरा सड़क पर बने उच्च जलाशय पर जमा हो गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान राजेन्द्र धायल, सुखराम धायल व रामनिवास धायल उच्च जलाशय पर चढ गए।

सूचना पर बज्जू थानाप्रभारी भवानीसिंह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और तीनों युवकों को समझाइस के बाद नीचे उतारा और मौके से ही जलदाय विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया। ग्रामीणों के विरोध की सूचना पर बज्जू राजस्व उपतहसीलदार रामेश्वरसिंह व जलदाय विभाग सहायक अभियंता पतराम चौधरी ग्रामीणों के पास पहुंचे और समस्या को अवगत होने के बाद 5 आरडीवाई पर बनी डिग्गियों व गांव में जलहौद व पशु खेलियों का निरीक्षण किया।

उपतहसीलदार रामेश्वरसिंह ने जलदाय विभाग को समस्या सुलझाने की हिदायत दी। जलदाय विभाग की ओर से क्षतिग्रस्त पाइप लाइन एक दिन में सुधारने, गांव में पशु खेली व जलहौद में पानी की आपूर्ति गुरुवार तक करने, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पानी किल्लत की समस्या पांच दिनों में सुधारने, फिल्टर प्लांट एक महीने में सही करवाने के आश्वासन के बाद ग्रामीण माने। ग्रामीणों ने बताया कि आगामी तीन दिन में समस्याओं का समाधान नही हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।

Published on:
19 Oct 2017 11:14 am
Also Read
View All
बीकानेर: 58 घंटे बाद जिंदा मिला युवक…अस्पताल से बिना बताए चला गया था, पुलिस रिकॉर्ड में मृत दर्ज हो चुकी थी पहचान

बीकानेर में खुलेगा राजस्थान का चौथा डाक क्षेत्रीय कार्यालय, सुविधाओं का होगा विस्तार, इन 6 जिलों को सीधा फायदा

Ashok Gehlot : ‘दिल्ली में प्रदर्शन रहा शानदार’, अशोक गहलोत का दावा- पंचायत चुनाव में भारी बहुमत से जीतेगी कांग्रेस

पत्रिका एक्सपोज: राजस्थान के बालिका सैनिक स्कूल में बड़ी लापरवाही, 7 साल की बच्ची को दे दिया कक्षा 6 में दाखिला

बीकानेर: डोडा पोस्त तस्करी के नेटवर्क में पुलिस भी शामिल! मनीष बिश्नोई ने पूछताछ में खोले कई राज