ये बाइक्स सेल ओपन होने के महज 15 सेकेंड के अंद ही बिक गई। इस सेल के लिए 2,000 से भी ज्यादा ग्राहकों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया था।
टू—व्हीलर कंपनी रॉयल एनफील्ड ने कुछ दिनों पहले अपनी 15 लिमिटेड स्टैल्थ ब्लैक क्लासिक 500 मोटरसाइकल की सेल की घोषणा की थी। उस घोषणा में यह कहा गया था कि ये बाइक्स 13 दिसंबर 2017 को आॅनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। लेकिन आपको यह जानकर हैरान होगी कि ये बाइक्स सेल ओपन होने के महज 15 सेकेंड के अंद ही बिक गई। इस सेल के लिए 2,000 से भी ज्यादा ग्राहकों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया था।
इस बाइक की कीमत 1.90 लाख रुपए रखी गई है। बता दें इन बाइक्स को इस साल सितंबर में फाइट अगेन्स्ट टैरर मोटरसाइकिल प्रोजैक्ट में नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स द्वारा चलाई जा चुका है। इस कैंपेन को ट्रिब्यूट टू दी ब्रेवहार्ट्स का नाम दिया गया था। इन 15 बाइक्स पर NSG की चिन्ह लगा है।
कंपनी ने जानकारी दी है कि इस बाइक से मिलने वाली राशि को कई तरह के दिव्यांग बच्चों के लिए चलाई जा रही पहल प्रेरणा में लगाया जाएगा। रॉयल एनफील्ड क्लासिक 500 स्टेल्थ ब्लैक की ये 15 यूनिट 40 दिनों तक एनएसजी कमांडो द्वारा देश में आतंकवाद से लड़ने के लिए जागरुकता फैलाने के लिए इस्तेमाल की गई थीं। बता दें कि एनएसजी 33 सालों से बाइक्स द्वारा जागरुकता फैलाने के लिए ऐसी मोटरसाइकल यात्रा आयोजित करती आ रही है।
इस स्पेशल बाइक के बारे में रॉयल एनफील्ड के प्रेसिडेंट रुद्रतेज सिंह ने कहा कि, सशस्त्र सेना बल के साथ हमारी लंबे समय की साझेदारी है जहां हम उन लोगों का समर्थन करने के लिए तैयार रहते हैं जो कि हमारे रक्षा और सुरक्षा करते हैं। बता दें कि 13 दिसंबर 2017 को दोपहर 12 बजे इस बाइक की सेल ओपन हुई और रिकॉर्ड 15 सेकंड से भी कम समय में ये सभी बाइक्स बिक गईं थी। अभी ग्राहकों को टोकन मनी के रूप में 15 हजार रुपए देने पड़े है और बाकी कि रकम वे नजदीकी डीलरशिप पर देकर यह बाइक प्राप्त कर सकते हैं।