बाइक

बजाज आॅटो ने पल्सर 135LS और एवेंजर स्ट्रीट 150 का प्रोडक्शन बंद किया

बजाज पल्सर 135LS और बजाज एवेंजर स्ट्रीट 150 को बेचना बंद कर दिया है। कंपनी ने इन मॉडल्स की लगातार घटती डिमांड के चलते यह निर्णय लिया है

2 min read
Apr 07, 2018

दोपहिया वाहन कंपनी बजाज आॅटो ने अपने डोमेस्टिक मार्केट से दो मॉडल्स का प्रोडक्शन बंद कर दिया है। कंपनी ने बजाज पल्सर 135LS और बजाज एवेंजर स्ट्रीट 150 को बेचना बंद कर दिया है। कंपनी ने इन मॉडल्स की लगातार घटती डिमांड के चलते यह निर्णय लिया है। हालांकि साथ ही कंपनी ने कहा कि दूसरे देशो में निर्यात करने के लिए इनका प्रोडक्शन जारी रहेगा। एक पड़ताल में पता चला है कि आजकल युवा पल्सर 135LS को खरीदने के बजाए लोग पल्सर 150 को लेने में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

बजाज आॅटो भारतीय बाजार में अपडेटेड पल्सर 150 को भी जल्द लॉन्च करने वाली है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक कंपनी ने 150cc,160cc और 180cc को अपडेट कर रही है। पल्सर 135LS के अलावा बजाज ऑटो ने एवेंजर स्ट्रीट 150 को भी अपनी वेबसाइट से लिया है। हालांकि कंपनी ने कहा कि बजाज एवेंजर 150 को बंद नहीं किया गया बल्कि इसे एवेंजर 180 स्ट्रीट में अपडेट कर दिया गया है। स्ट्रीट 180 अब एंट्री-लेवल क्रूजर बाइक के तौर पर पहले से ज्यादा पावरफुल हो गई है।

मार्केट कॉम्पीटेटर की बात करें तो बजाज एवेंजर 180 का मुकाबला सुजुकी इंट्रूडर से है। सुजुकी ने हाल ही में इंट्रूडर बाइक को फ्यूल इंजेक्शन वेरिएंट में लॉन्च किया है। Suzuki Intruder Fi की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1.06 लाख रुपए रखी है। वहीं इसके कार्ब्यूरेटेड वर्जन की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 99,995 रुपए है।

भारतीय आॅटोमोबाइल मार्केट में इस समय कोई कंपनी सबसे ज्यादा तरक्की कर रही है,तो वह है होंडा टूव्हीलर्स। होंडा टूव्हीलर्स इंडिया ने पिछले वित्त वर्ष में एक ही वित्त वर्ष में 10 लाख से अधिक नए ग्राहकों को जोड़ विश्व रिकार्ड बनाया है। इस दौरान वित्त वर्ष 2017-18 में कंपनी ने कुल 61,23,886 वाहनों की बिक्री की, जो साल-दर-साल आधार पर 22 फीसदी की वृद्धि दर है। कंपनी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि होंडा टूव्हीलर्स इंडिया की वित्त वर्ष 2016-17 में कुल बिक्री 50,08,230 वाहनों की थी जो वित्त वर्ष 2017-18 में बढ़कर 61,23,886 वाहनों की हो गई। इस प्रकार कंपनी ने कुल 11,15,656 नए ग्राहक जोड़े। कंपनी का दावा है कि यह विश्व रिकार्ड है।

Published on:
07 Apr 2018 01:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर