बाइक

बजाज ने लॉन्च की एवेंजर सीरीज की सबसे सस्ती बाइक, कीमत और फीचर्स जान तुरंत करेंगे बुक

बजाज ऑटोमोबाइल ने लॉन्च की सबसे सस्ती बाइक अवेंजर 180 को करेगी रिप्लेस
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 May 2019, 3:34 PM IST
bajaj avenger
बजाज ने लॉन्च की एवेंजर सीरीज की सबसे सस्ती बाइक, कीमत और फीचर्स जान तुरंत करेंगे बुक

नई दिल्ली : बजाज ऑटोमोबाइल ( Bajaj automobiles ) ने अपनी मोस्ट अवेटेड क्रूजर बाइक Bajaj Avenger Street 160 Absको लॉन्च कर दिया है। इसे कंपनी ने बेहद सस्ती कीमत पर लॉन्च किया है। सिंगल चैनल एबीएस (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) से लैस ये अवेंजर स्ट्रीट 160 दो कलर्स (स्पाइसी रेड और ब्लैक) में उपलब्ध है। कंपनी ने इसे 82,253 रुपये एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। इस cruzer bike को अवेंजर 180 से रिप्लेस किया है लेकिन आपको मालूम हो कि इसकी कीमत अवेंजर 180 से 6000 रूपए कम है।

पॉवर और इंजन- अवेंजर स्ट्रीट 160 क्रूजर बाइक में 160.4 cc सिंगल-सिलिंडर इंजन है। यह इंजन 14.7 bhp का पावर और 13.5 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसका पावर अवेंजर 150 से ज्यादा और अवेंजर 180 से मिलता-जुलता है। इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इसके फ्रंट में टेलेस्पोपिक फोर्क्स और रियर में ट्विन शॉक सस्पेंशन दिए गए हैं। ब्रेकिंग की बात करें, तो इसके फ्रंट में 220 mm सिंगल disc और रियर में ड्रम ब्रेक है। बाइक में सिंगल चैनल एबीएस है, जो फ्रंट वील में दिया गया है।

फीचर्स- फीचर्स की बात करें तो इस बाइक में एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट के साथ रोडस्टर हेडलैम्प, ब्लैक इंजन और आरामदायक राइडिंग पोजिशन मिलेगी। बाइक में नए ग्राफिक्स, ब्लैक अलॉय वील्ज और रबर फिनिश रियर ग्रैब रेल दिया गया है।

Published on: