यहां हम आपको इन्ही सेगमेंट की उन दो बाइक्स से मिलवाने जा रहे हैं जिनकी माइलेज 100 के पार है साथ ही इनकी कीमत भी आपकी जेब पर भारी नहीं पड़ेगी।
कोरोना वायरस का असर अब कम होने लगा हो जिसके चलते जो लोग घर से काम कर रहे थे वो अब ऑफिस जाने लगे हैं, लेकिन अब लोगों की जेब थोड़ी ज्यादा ही ढीली हो रही है क्योंकि देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें इस समय आसमान छू रही है, जिसकी वजह से रोजाना ऑफिस जाना भी काफी महंगा पड़ रहा है। कार से चलने वाले तो छोड़िये जनाब बाइक से चलने वालों की भी जेब पर असर पड़ रहा है। अब ऐसे में एंट्री लेबल बाइक्स बेहतर ऑप्शन मानी जाती हैं, खासकर 100-110cc वाली बाइक्स डेली यूज़ के लिए परफेक्ट होती हैं। लेकिन यहां हम आपको इन्ही सेगमेंट की उन दो बाइक्स से मिलवाने जा रहे हैं जिनकी माइलेज 100 के पार है साथ ही इनकी कीमत भी आपकी जेब पर भारी नहीं पड़ेगी।
Hero HF Deluxe (माइलेज: 100kmpl)
हीरो मोटोकॉर्प(Hero Motocorp)के मुताबिक उसकी HF Deluxe बाइक ने 100Kmpl की माइलेज का दावा किया है। कंपनी ने इस साल 26 जनवरी में बिलासपुर में माइलेज का हीरो Contestant प्रोगाम आयोजन किया था जिसमें Hero hf deluxe बाइक से 100km से ज्यादा की माइलेज प्राप्त की है। Hero HF Deluxe बाइक की दिल्ली में इस बाइक की एक्स-शो रूम कीमत 59,890 रुपये से लेकर 64,820 रुपये तक जाती है। इंजन की बात करें तो Hero की HF Deluxe में i3S टेक्नोलॉजी वाला BS6, 100cc, इंजन लगा है जोकि फ्यूल इंजेक्शन तकनीक से लैस है। यह इंजन 7.94 bhp की पावर और 8.05 NM का टॉर्क देता है। इस बाइक की एक्स-शो रूम कीमत 51,200 रुपये से शुरू होती है। एक लीटर में यह बाइक 82 Kmpl की माइलेज दे सकती है।
TVS Sport (माइलेज: 110kmpl)
110cc इंजन वाली यह बाइक अपने सेगमेंट की सबसे पॉपुलर बाइक है। Sport में 110cc का इंजन लगा है जोकि 8.29PS की पावर और 8.7Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। ET-Fi टेक्नोलॉजी की मदद से यह बाइक 15 फीसदी की ज्यादा माइलेज देती है। एशिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड के मुताबिक इस बाइक ने माइलेज का एक नया रिकॉर्ड बनाया है। रिकॉर्ड के मुताबिक TVS Sport एक लीटर में 110.12 kmpl की माइलेज देती है। बाइक की टॉप स्पीड 90 kmph है। यह बाइक दिखने में काफी स्पोर्टी लगती है। यानी यह अपने सेगमेंट में बाकी बाइक्स से थोड़ी अलग जरूर है । इसमें दो वेरिएंट्स किक-स्टार्ट और इलेक्ट्रिक स्टार्ट में उपलब्ध है। बाइक में लगे फ्रंट और रियल सस्पेंशन अच्छे हैं जोकि खराब रास्तों पर अपना काम आसानी से कर जाते हैं। बाइक के फ्रंट और रियर व्हील्स में ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है। इस बाइक की एक्स-शो रूम कीमत 64 हजार रुपये से शुरू होती है।