बाइक

बाइक मोडिफाई करवाने से खराब हो जाता है इंजन, जानें क्यों

Bike Modification इंजन पर पड़ता है भारी बाइक का इंजन होने लगता है खराब मोडिफिकेशन से कम होती है बाइक इंजन की लाइफ
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Aug 2019, 5:01 PM IST
bike modification

नई दिल्ली: अक्सर लोग अपनी पुरानी बाइक को मोडिफाई ( Bike modification ) करवा लेते हैं और उसे किसी Sports Bike जैसा लुक दे देते हैं। ऐसे में बाइक का लुक तो चेंज हो जाता है लेकिन बाइक के इंजन पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर बाइक मोडिफिकेशन से दिक्कत क्या होती है तो हम आपको इस खबर में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

इंजन पर दबाव

जब आप बाइक मोडिफाई करवाते हैं तो बाइक के बाहरी पार्ट्स भी बदले जाते हैं जो पुराने पार्ट्स के मुक़ाबले काफी भारी होते हैं। इन नए पार्ट्स की वजह से बाइक के इंजन पर दबाव पड़ता है और इंजन धीरे-धीरे खराब होने लगता है।

इन पार्ट्स से प्रभावित होता है बाइक का इंजन

कैबिनेट : आपको बता दें कि बाइक के इंजन पर सबसे ज्यादा दबाव मोडिफाइड कैबिनेट की वजह से पड़ता है। दरअसल ये कैबिनेट इतना भारी होता है कि इससे इंजन पर काफी दबाव पड़ता है।

साइलेंसर : मार्केट में जितने भी मोडिफाइड साइलेंसर ( silencer ) हैं ये बाइक्स का माइलेज कम करते हैं क्योंकि ये आकार में काफी भारी होते हैं। ऐसे में इनसे इंजन पर दबाव पड़ता है।

आफ्टर मार्केट एक्सेसरीज : बाइक के साथ जो एक्सेसरीज मिलती हैं वो वजन में काफी हल्की होती हैं और इनसे इंजन पर दबाव भी नहीं पड़ता है। लेकिन आफ्टर मार्केट एक्सेसरीज काफी भारी होती हैं। इनकी वजह से इंजन पर दबाव पड़ता है।

Published on: