अगर आप नया स्कूटर या मोटरसाइकिल खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इस समय इन वाहनों पर बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है।
दुपहिया वाहन इंसान के लिए काफी ज्यादा उपयोगी होते हैं, क्योंकि इन्हें आप कम जगह में भी चला सकते हैं और किसी भी तरह के इलाके में आसानी से चला सकते हैं। अगर आप इस समय कोई नया स्कूटर या नई बाइक खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो आज हम आपको उन दुपहिया वाहनों के बारे में बता रहे हैं जिन पर इस समय बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप इन दुपहिया वाहनों को खरीदेंगे तो आपके धन की बहुत ज्यादा बचत हो सकती है।
कावासाकी जेड1000 (Kawasaki Z1000)
कावासाकी जेड1000 पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है और इसे दिल्ली से खरीदने पर 5 लाख रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। 2017 मैन्युफैक्चरिंग बाइक को ब्रैंड न्यू मॉडल के रूप में बेचा जाएगा और ऐसे इतना बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है।
ट्रायम्फ बाइक्स (Triumph Bikes)
ट्रायम्फ बाइक्स के ट्रीपल स्ट्रीट मॉडल को मुंबई से खरीदने पर 25 हजार रुपये की एसेसरीज मुफ्त मिल रही हैं। इसी के साथ बोनेविल टी 100 ( Bonneville T100 ) को बेंगलुरु से खरीदने पर 60 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
टीवीएस स्कूटर्स (TVS scooters)
टीवीएस स्कूटर्स पर इस समय डिस्काउंट दिया जा रहा है। जुपिटर, वीगो, स्कूटी जेस्ट और पेप प्लस को बेंगलुरु से खरीदने पर 2 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
बजाज बाइक्स (Bajaj bikes)
बजाज बाइक्स को मुंबई के Autoden डीलरशिप से खरीदने पर 2,500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है और पल्सर को चेन्नई से खरीदने पर 1 साल का फ्री इन्श्योरेंस मिल रहा है।
यामाहा (Yamaha)
यामाहा के स्कूटर और बाइक को दिल्ली में खरीदने पर 2 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है और चेन्नई से खरीदने पर 2,500 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
सुजुकी बाइक्स (Suzuki bikes)
सुजुकी की बाइक्स को बेंगलुरु में खरीदने पर 13,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है और मुंबई से खरीदने पर 2,500 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।