बाइक

दुनिया की सबसे सस्ती बाइक मार्केट, मात्र 15000 रुपए में मिल जाती है Bullet से लेकर Pulsar तक

यहां पर Royal Enfield से लेकर Pulsar जैसी बाइक्स आपको बेहद मामूली कीमत पर मिल जाती हैं।
2 min read
• •
Updated: 11 Feb 2019, 10:37 AM IST
bike
दुनिया की सबसे सस्ती बाइक मार्केट, मात्र 15000 रुपए में मिल जाती है Bullet से लेकर Pulsar तक

नई दिल्ली: हर लड़के को बाइक चलाना पसंद होता है लेकिन आजकल बाइक्स इतनी महंगी होती हैं कि उन्हें खरीदने से पहले 4 बार सोचना पड़ता है क्योंकि बाइक खरीदने के बाद उन्हें चलाना भी काफी खर्चीला होता है। तो आज हम आपको एक ऐसे बाजार के बारे में बताएंगे जहां आपको आपकी मनचाही बाइक मात्र 15,000 रूपए में मिल जाएगी, लेकिन इसके लिए आपको सिर्फ एक शर्त माननी होगी। यहां बाइक खरीदने के लिए आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है।

हम बात कर रहे हैं दिल्ली के करोल बाग के बाइक मार्केट की। करोल बाग का ये बाजार सबसे बड़ा सेकेंड हैंड मोटर व्हीकल बाजार है। यहां आपको अच्छी कंडीशन वाली सेकेंड हैंड बाइक्स मिल जाती है कई बार तो लोगों को ऐसी बाइक मिल जाती है जो सिर्फ 150-200 किमी चली होती है। इन बाइक्स के डीलर्स का कहना है कि कई बार तो लोग यहां अपनी नई बाइक्स बेच जाते हैं। यहां पर Royal Enfield से लेकर Pulsar जैसी बाइक्स आपको बेहद मामूली कीमत पर मिल जाती हैं।

लेकिन अगर आप आप अभी भी दुविधा में हैं तो आपको बता दें कि आपको यहां बाइक के साथ उसका रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और डीलर्स की तरफ से वारंटी भी दी जाती है।

आपको मालूम हो कि वैसे Royal Enfield जैसी बाइक्स की शोरूम कीमत ही 1 लाख रूपए तक होती है और इसी तरह पल्सर की कीमत 74000रूपए से शुरूआत होती है। तो अगर आप अभी तक पैसे की वजह से बुलेट और पल्सर जैसी बाइक चलाने की ख्वाहिश पूरी नहीं कर पाए तो इस बाजार में एक बार जरूर आएं।

Updated on:
11 Feb 2019, 10:37 AM IST
Published on: