बाइक

38 हजार रुपये डिस्काउंट के साथ मिल रही ये सस्ती बाइक, आज ही करें बुक ऑफर सीमित समय के लिए

अब इन दोनों बाइक्स ऐस डीलक्स ( Ace Deluxe ) और मिसमिट ( Misfit ) की कीमत में कटौती की गई है। आइए जानते हैं कैसी हैं ये बाइक और कैसे हैं इनके फीचर्स।

2 min read
38 हजार रुपये डिस्काउंट के साथ मिल रही ये सस्ती बाइक, आज ही करें बुक ऑफर सीमित समय के लिए

भारत में क्लीवलैंड साइकलवेर्क्स ने अपनी 2 नई बाइक्स ऐस डीलक्स और मिसफिट को हाल ही में लॉन्च किया था। अब इन दोनों बाइक्स ऐस डीलक्स ( Ace Deluxe ) और मिसमिट ( Misfit ) की कीमत में कटौती की गई है। आइए जानते हैं कैसी हैं ये बाइक और कैसे हैं इनके फीचर्स।

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो क्लीवलैंड ऐस डीलक्स में 229 सीसी का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन दिया गया है जो कि 15.4 एचपी की पावर और 16 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस इंजन वाली ये बाइक काफी ज्यादा दमदार है।

फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो ऐस डीलक्स में रियर सिंगल पावर ब्रेक, फ्रंट सिंगल पावर ब्रेक, स्क्वॉयर सेक्शन सिंगल डाउनट्यूब फ्रेम, ड्यूल शॉक अब्जॉर्बर्स सस्पेंशन, यूएसडी फोर्क्स फ्रंट सस्पेंशन दिया गया है। इस बाइक में 14 लीटर का क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है और इसका कुल वजन 133 किलो है और इसका ग्राउंड क्लियरेंस 150 एमएम है।

आज बेनेली ने भारत में अपनी तीन नई बाइक्स को लॉन्च किया है। भारत में बेनेली ने अपने नए पार्टनर महावीर ग्रुप के साथ मिलकर 3 बेहतरीन बाइक टीएनटी300 ( TNT 300 ), 302आर, ( 302R ) और टीएनटी 600आई ( TNT 600i ) को दोबारा लॉन्च किया है। बाइक्स की दोबारा लॉन्चिंग के दौरान एमडी ने बताया कि कंपनी अब भारत में ग्राहकों को बढ़ाना चाहती है। अब बेनेली अपनी बाइक्स के साथ 5 साल की अनलिमिटेड किमी वारंटी का प्लान भी इंट्रोड्यूस किया है।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो Ace Deluxe की एक्स शोरूम कीमत लगभग 2.24 लाख रुपये और Misfit की एक्स शोरूम कीमत 2.49 लाख रुपये तय की गई है। अब सबसे बड़ी खासियत ये है कि ऐस डीलक्स की कीमत को 38 हजार रुपये कम कर दिया गया है। अब ये बाइक मात्र 1.85 लाख रुपये में उपलब्ध है। ध्यान रखने वाली बात ये है कि इस बाइक पर डिस्काउंट शुरुआत के सिर्फ 200 खरीदारों को ही दिया जाएगा। वहीं मिसफिट की कीमत में कोई डिस्काउंट नहीं किया गया है।

Published on:
01 Dec 2018 02:45 pm
Also Read
View All