बाइक

Eco Friendly है Harley Davidson की ये Bike, न प्रदूषण का झंझट न पेट्रोल का खर्च

हार्ले डेविडसन ( Harley Davidson ) ने कस्टमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो 2019 में इलेक्ट्रिक बाइक का कॉन्सेप्ट मॉडल पेश किया है।
2 min read
Harley Davidson
Eco Friendly है Harley Davidson की ये Bike, न प्रदूषण का झंझट न पेट्रोल का खर्च

अमेरिका की जानी-मानी दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी हार्ले डेविडसन ( Harley Davidson ) ने लास वेगास में हुए कस्टमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो 2019 में अपनी बेहतरीन इलेक्ट्रिक बाइक का कॉन्सेप्ट फर्स्ट फिजिकल मॉडल पेश किया है। आइए जानते हैं कैसी है ये बाइक और कैसे हैं इसके फीचर्स...

हार्ले डेविडसन आगे जाकर हार्ले इन्हीं कॉन्सेप्ट मॉडल के आधार पर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लॉन्च करेगी। फिलहाल ये नहीं बताया गया है कि इस कॉन्सेप्ट को मार्केट में इसी तरह लॉन्च किया जाएगा या फिर उसमें बदलाव किया जाएगा। इन दो कॉन्सेप्ट मॉडल में हार्ले डेविडसन का इलेक्ट्रिक स्कूटर और दूसरा इलेक्ट्रिक टू व्हीलर है, जो कि ऑफ-रोड इलेक्ट्रिक मोपेड भी हो सकती है। हार्ले डेविडसन ने पिछले साल दुपहिया वाहन के स्कैच जारी किए थे, जिससे ये कॉन्सेप्ट मॉडल काफी मिलते-जुलते हैं। ये दोनों कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आएंगे। फिलहाल हार्ले डेविडसन ने इनकी ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

दिखने में ये रनिंग बोर्ड पर बनाया गया स्कूटर सा लग रहा है, जिसमें सिंगल पीस सीट दी गई है जो कि बैटरी से काफी ऊंची है। इस स्कूटर में बैटरी के साथ काफी अधिक स्टोरेज भी दी गई है। हार्ले डेविडसन जब इस इलेक्ट्रिक स्कूटर और मोपेड को बेचना शुरू करेगी तो सबसे पहले अमेरिका के बाजार में इन्हें उतारा जाएगा। इलेक्ट्रिक मोबिलिटी साउथ ईस्ट एशिया में भी काफी कारगर साबित हो सकती है।

इन दोनों कॉन्सेप्ट मॉडल को हार्ले डेविडसन ने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के तौर पर पेश किया है। इनके साइज, डिजाइन और जानकारी के हिसाब से ये इन्हें मोटरसाइकिल बेहद मुश्किल से माना जाएगा। हार्ले डेविडसन ने फिलहाल इन दोनों कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक व्हीकल का कोई नाम नहीं तय किया है। हार्ले डेविडसन भविष्य में और भी नए-नए डिजाइन के इलेक्ट्रिक दुपहिया वाहन लॉन्च करने वाली है। हार्ले डेविडसन ने कस्टमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो CES 2019 में इलेक्ट्रिक क्रूजर लिववायर की कीमत की जानकारी भी दे दी है।

Published on:
15 Jan 2019 03:49 pm