
नई दिल्ली: इस साल हुए ऑटो एक्सपो में हीरो ने अपने धाकड़ स्कूटर Hero Duet 125 को पेश किया था जिसे सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है, आपको बता दें कि हाल ही में हुए एक इवेंट में खुलासा हुआ है कि इस स्कूटर को अब नये नाम से मार्केट में उतारा जाएगा। इस स्कूटर का नाम अब ड्यूट 125 से बदलकर अब Destini 125 रखा जाएगा।
आपको बता दें की Hero Destini 125 एक फैमिली स्कूटर है जो किसी छोटे परिवार की जरूरतों के हिसाब से बनाया गया है जिससे लोगों को इसे चलाने और इससे सामान ले जाने में किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो। यह स्कूटर देखने में बेहद ही स्टाइलिश है साथ ही इसे लोगों के कंफर्ट को ध्यान में रखकर बनाया गया है जिससे आपको लंबी दूरी तक इसे चलाने में भी कोई दिक्कत नहीं आएगी।
जानिए फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
Hero Destini में 125 cc इंजन होगा जो कि 6750 आरपीएम पर 8.7 बीएचपी का पावर और 5,000 आरपीएम पर 10.2 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करेगा। इंजन को सीवीटी से लैस किया जाएगा। इसके अलावा i3S (आइडल स्टार्ट स्टॉप सिस्टम) दिया गया है जो जिसकी वजह से ये स्कूटर बेहतरीन माइलेज देता है।
डेस्टिनी में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ड्यूल टोन मिरर्स, इंटिग्रेटड ब्रेकिंग सिस्टम, ट्यूबलेस टायर जैसे फीचर्स दिए गए हैं जो इसे ख़ास बनाते हैं। आपको बता दें कि इस स्कूटर की कीमत लगभग 52,000 रुपये होगी।