बाइक

65 का माइलेज देता है हीरो का ये स्कूटर, कीमत मात्र 19,990 रुपए

आम आदमी की इसी परेशानी को दूर करने के लिए हीरो ने एक ऐसा स्कूटर मार्केट में उतारा है जो 65 किमी का माइलेज बेहद आराम से दे देता है।
2 min read
• •
Updated: 14 May 2019, 12:14 PM IST
hero flash
65 का माइलेज देता है हीरो का ये स्कूटर, कीमत मात्र 19,990 रुपए

नई दिल्ली: पेट्रोल ( Petrol ) और डीजल ( Deisel ) की बढ़ती कीमत के इस दौर में मोटर साइकिल और कार खरीदने से ज्यादा महंगा होता है गाड़ियों को चलाना । हर कोई चाहता है कि कोई ऐसी बाइक या मोटरसाइकिल मिल जाए जो कम से कम ईंध्न के खर्च में ज्यादा से ज्यादा दूरी तय करे यानि माइलेज शानदार हो ताकि उनकी जेब पर कम भार पड़े। आम आदमी की इसी परेशानी को दूर करने के लिए हीरो ने एक ऐसा स्कूटर ( scooter ) मार्केट में उतारा है जो 65 किमी का माइलेज बेहद आराम से दे देता है।

हीरो ने हाल ही में अपना स्कूटर flash निकाला है। इस स्कूटर की सबसे खास बात ये है कि ये स्कूटर इको फ्रेंडली है यानि इससे पर्यावरण के ऊपर कोई भी बुरा असर नहीं पड़ता । दरअसल ये स्कूटर पेट्रोल या डीजल नहीं बल्कि सिर्फ इलेक्ट्रिक बैटरी से चलता है। जिसे चार्ज करने के बाद आप आराम से अपने सफर पर निकल सकते हैं।ये स्कूटर रोजाना सफर करने वाले ऑफिस गोइंग लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इलेक्ट्रिक बैटरी होने की वजह से लोगों को रोज-रोज पेट्रोल भराने के झंझट से मुक्ति मिल जाती है।

लुक्स और स्टाइल की बात करें तो ये स्कूटर बेहद स्टाइलिश लगता है साथ ही इसके अलॉय व्हील्स, टेलीस्कोपिक सस्पेंशन और सीट के नीचे दिया गया लगेज बॉक्स लोगों को खूब आकर्षित कर रहा है।आपको बता दें कि हीरो ने इसमें 40 v की बैटरी दी है जो 7-8 घंटे में पूरी तरह से चार्ज हो जाती है। यानि इसके बाद आप इसे कहीं भी ला ले जा सकते हैं।

कीमत- कीमत की बात करें तो इस स्कूटर की शोरूम कीमत 19990 रूपए यानि ऑन रोड ये आपको 25000 तक का पड़ेगा।

Updated on:
14 May 2019, 12:14 PM IST
Published on: