
भारत की मशहूर दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो अपनी नई बाइक एक्सट्रीम 200आर (Xtreme 200R) को जल्द ही भारत में लॉन्च करने वाली है। मिली जानकारी के अनुसार, ये बाइक इस साल के अंत तक बाजार में उतार दी जाएगी। आइए जानते हैं कैसी होगी ये बाइक और कैसे होंगे इसके फीचर्स।
हीरो एक्सट्रीम 200आर में फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम दिया जाएगा जो कि इसे काफी ज्यादा बेहतरीन बनाता है। इससे पहले हीरो की इंपल्स में भी यही टेक्नोलॉजी दी गई थी। इस बाइक का इंजन और चेसिस बहुत ही ज्यादा दमदार है। दिवाली सीजन में इस बाइक को उतारा जा रहा है और उसके साथ ही कई ऑफर्स भी दिए जा सकते हैं।
इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो हीरो एक्सट्रीम 200आर में 200 सीसी का इंजन दिया जाएगा जो कि 18.40 पीएस की पावर और 17.10 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस ये इंजन काफी ज्यादा दमदार है। हीरो एक्स्ट्रीम 200आर कार्ब्युरेटेड इंजन से लैस होगी। माइलेज की बात की जाए तो ये बाइक प्रति लीटर में 39.9 किमी का माइलेज देगी। बाजार में इस बाइक का मुकाबला 160 सीसी से ऊपर की बाइक्स से होगा। ये बाइक काफी ज्यादा पावरफुल होने के साथ-साथ फ्यूल एफिशिएंट भी है।
कीमत
कीमत की बात की जाए तो इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत लगभग 90 हजार रुपये हो सकती है। वहीं अगर एफआई वेरियंट की बात की जाए तो उसकी कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है।