बाइक

आने वाला है होंडा एक्टिवा 5G का लिमिटेड एडिशन, सस्ती कीमत पर मिलेंगे शानदार फीचर्स

नेक्स्ट जनरेशन मॉडल से पहले आएगा honda Activa 5g जल्द लॉन्च होगा लिमिटेड एडिशन कीमत में होगा मामूली अंतर
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 May 2019, 3:21 PM IST
honda activa
आने वाला है होंडा एक्टिवा 5G का लिमिटेड एडिशन, सस्ती कीमत पर मिलेंगे शानदार फीचर्स

नई दिल्ली:होंडा एक्टिवा ( Honda Activa ) देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटर है। जल्द ही कंपनी इसका नेक्स्ट जनरेशन मॉडल लॉन्च करने वाली है। लेकिन नेक्स्ट जनरेशन मॉडल लॉन्च होने से पहले कंपनी एक्टिवा 5G का लिमिटेड एडिशन लॉन्च करने वाली है और इस स्कूटर की तस्वीरें सामने आ गयी है।

लॉन्चिंग से पहले इस स्कूटर को डीलरशिप स्टोर में देखा गया है। कंपनी को उम्मीद है कि इस लिमिटेड एडिशन के आने के बाद इसकी बिक्री में इजाफा हो सकता है। आपको बता दें कि 13 सालों में पहली बार इस स्कूटर की बिक्री में गिरावट आयी है।

4 कलर ऑप्शन में मिलेगा स्कूटर-

नई लिमिटेड एडिशन होंडा एक्टिवा को सिल्वर व ब्लैक तथा पर्ल वाइट व गोल्ड रंग में लाया जाएगा। हालांकि अभी तक कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग से संबंधित कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन उम्मीद है कि ये अगले महीने लॉन्च हो सकती है।

कीमत-

इस लिमिटेड एडीशन के लिए कस्टमर्स को ज्यादा कीमत नहीं देनी पड़ेगी, खबरों की मानें तो रेग्युलर वर्जन से इस स्कूटर की कीमत में महज 400 रूपए का इजाफा होगा।

Updated on:
25 May 2019, 3:21 PM IST
Published on: