बाइक

मात्र 15000 रुपये में कोई भी बुक कर सकता है लाखों की Honda CBR650R, जानें क्या है प्रोसेस

CBR650F को रिप्लेस करेगी CBR650R 15,000 रुपये से शुरू हुई बुकिंग

less than 1 minute read
मात्र 15000 रुपये में कोई भी बुक कर सकता है लाखों की Honda CBR650R, जानें क्या है प्रोसेस

नई दिल्ली:फाइनली Honda Motorcycle & Scooter India ने अपनी नई CBR650R की ऑफिशियल बुकिंग शुरू कर दी है। इस मिडलवेट स्पोर्ट्स बाइक को सबसे पहले मिलान के 2018 EICMA शो में पेश किया गया था। होंडा के मिडलवेट लाइन अप में CBR650R कंपनी की CBR650F को रिप्लेस करेगी। कंपनी ने इसकी बुकिंग भारत के 22 शहरों में मौजूद Honda Wing डीलरशिप्स पर 15,000 रुपये से शुरू कर दी है। Honda CBR650R दो कलर विकल्प - ग्रांड प्रिक्स रेड और गनपाउडर ब्लैक मैटालिक में उतारी गई है।

फीचर्स-Honda CBR650R में डुअल रेडिएल-माउंट कैपिलर्स दिया गया है जो कि बैलेंस सुधारने के लिए सिंगल-पिस्टन रियर कैपिलर से मेल खाता है। डुअल चैनल ABS भी गीली और सूखी सड़कों पर बेहतर कंट्रोल देती है। इसके अलावा इसमें Fireblade के लिए पतले डुअल हेडलैंप के साथ फुल LED लाइटिंग दी गई है और एक डिजिटल LCD डिस्प्ले दी गई है।

इंजन- 2019 CBR650R में 649cc लिक्विड कूल्ड फोर-सिलेंडर, DOHC 16-वाल्व इंजन दिया गया है। इसके साथ ही इसमें असिस्ट/स्लिपर क्लच और होंडा सिलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (HSTC) दिया गया है जो कि रियर व्हील ट्रैक्शन को मेंटेन करता है और यह राइडर्स के हिसाब से स्विच ऑफ भी किया जा सकता है।

कीमत- कीमत की बात करें तो मेक इन इंडिया के मिशन के कारण इस बाइक की कीमत 8 लाख से कम हो सकती है।

Published on:
20 Feb 2019 04:59 pm
Also Read
View All