Honda Monkey 125: जापान में होंडा Monkey 125cc बेहद पॉपुलर बाइक है और कई ने देशों में भी इसे बेचा जाता है। अब जो मॉडल है वो पुराने से अपग्रेड है।
Honda Monkey 125: टू-व्हीलर निर्माता कम्पनी होंडा इन दिनों अपनी एक खास और अनौखी बाइक की वजह से चर्चा में आई हुई है। दरअसल होंडा ने अभी हाल ही में अपनी बेहद लोकप्रिय बाइक Honda Monkey के नए लाइटनिंग एडिशन को थाईलैंड में लॉन्च किया है, जोकि 125cc इंजन के साथ है। मजे की बात यह है कि अन्य समान सेगमेंट की बाइक्स की तुलना में इसका डिजाइन बेहद अलग और अनौखा है जोकि किसी को भी आकर्षित कर सकता कंपनी ने कई कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं जोकि साफ़ नज़र भी आते हैं और इसे स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले थोड़ा प्रीमियम बनाते हैं।
अब बाइक ने नया पेंट स्कीम देखने को मिलता है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि जापान में Honda Monkey 125cc बेहद पॉपुलर बाइक है और कई ने देशों में भी इसे बेचा जाता है। अब जो मॉडल है वो पुराने से अपग्रेड है।
इंजन और पावर:
बात करें इसके इंजन की जैसा की हमने शुरू में बताया कि यह 125cc इंजन के साथ है और यह इंजन 9.2 bhp की पावर और 11 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। लेकिन इसमें सिर्फ 5 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। जबकि पिछले वर्जन में 4 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा थी। आपको बता दें इस बाइक को परफॉरमेंस मशीन के हिसाब से भी इस्तेमाल कर सकते हैं। डेली यूज़ के इस्तेमाल के अलावा हाइवे पर भी इसका प्रदर्शन बेहतर होगा। इसमें 5.6 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है, और यह बाइक एक लीटर में 70 किलोमीटर की माइलेज का दावा करती है।
सेफ्टी के लिए इस बाइक में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम की सुविधा मिलती है जोकि स्टैण्डर्ड फीचर के रूप में है। ABS की मदद से हाई स्पीड में या अचानक ब्रेक लगाने पर बाइक स्लिप नहीं होती और असरदार ब्रेक लगते हैं। इसमें 12 इंच के व्हील्स लगे हैं, इसमें लो-सीट हाइट मिलती है जिसकी वजह से जिन लोगों की हाईट कम होती है उनके लिए यह बाइक काफी बेहतर साबित हो सकती है। इसका कुल वजन 104 किलोग्राम है।
कीमत की बात करें नई Honda Monkey 125 को थाईलैंड में 108,900 भाट (तकरीबन 2.59 लाख रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया है । इसके स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत 99,700 भाट (2.38 लाख रुपये) है। कुछ ऐसी ही बाइक होंडा NAVI के रूप में भारत में कई साल पहले लॉन्च कर चुकी है लेकिन ग्राहकों को वो मॉडल बिलकुल भी पसंद नहीं आया और आखिरकार कमजोर बिक्री के चलते NAVI को बंद करना पड़ा। अब ऐसे में भारत में Monkey 125 को लॉन्च करने का फिलहाल होंडा का कोई इरादा दिखाई नहीं देता। हालाकि कंपनी किम तरफ से भी इस बाइक को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है।