बाइक

50 Kmpl ज्यादा माइलेज देगी बाइक, बस आज ही कर दें ये सेटिंग

कभी कभार हमारी छोटी गलतियों की वजह से भी बाइक माइलेज देना बंद कर देती है ऐसे में अगर हम बाइक में कुछ छोटे बदलाव कर लें तो बाइक का माइलेज बढ़ाया जा सकता है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Dec 2018, 2:40 PM IST
increase bike milage
50 Kmpl ज्यादा माइलेज देगी बाइक, बस आज ही कर दें ये सेटिंग

नई दिल्ली: ज्यादातर लोगों को ये शिकायत होती है कि उनकी बाइक ज्यादा माइलेज नहीं देती है जिसकी वजह से लोगों को पेट्रोल पर ज्यादा खर्च करना पड़ता है। कभी कभार हमारी छोटी गलतियों की वजह से भी बाइक माइलेज देना बंद कर देती है ऐसे में अगर हम बाइक में कुछ छोटे बदलाव कर लें तो बाइक का माइलेज बढ़ाया जा सकता है।

ऐसे बढ़ाएं बाइक का माइलेज

गैर जरूरी वजह हटाकर: कई बार लोग अपनी बाइक का लुक और ज्यादा बेहतर करने के चक्कर में अपनी बाइक को मोडिफाई करवा लेते हैं जिसमें काफी पैसे तो खर्च होते ही हैं साथ ही बाइक का वजन भी काफी बढ़ जाता है। वजन ज्यादा हो जाने की वजह से बाइक के इंजन पर ज्यादा लोड पड़ने लगता है और बाइक का माइलेज कम हो जाता है। ऐसे में बाइक में एक्स्ट्रा हैवी आइटम्स नहीं लगवाने चाहिए।

सर्विसिंग: आपको ध्यान रखना चाहिए कि आप समय से अपनी बाइक की सर्विसिंग करवा लें क्योंकि जब आप बाइक की सर्विसिंग करवाने में लेट करते हैं तो इससे इंजन खराब होने लगता है और इसका माइलेज भी कम हो जाता है ऐसे में आपको समय से अपनी बाइक की सर्विसिंग करवा लेनी चाहिए।

लाइट वेट टायर लगवाकर: अगर आपको बाइक में भी भारी-भरकम टायर्स लगे हुए हैं तो आपको इन्हें फ़ौरन हटवा लेना चाहिए क्योंकि भारी टायर्स आपकी बाइक पर दबाव डालते हैं और बाइक का माइलेज कम होने लगता है।

Published on: