बाइक

160 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ेंगी Royal Enfield की ये दो नई Bike

Royal Enfield बाजार में अपनी दो नई Bikes रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 और रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी 650 लॉन्च करने जा रही हैं।

2 min read
160 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ेंगी Royal Enfield की ये दो नई Bike

रॉयल एनफील्ड जल्द ही बाजार में अपनी दो नई बाइक्स लॉन्च करने जा रही हैं। रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 ( royal enfield Interceptor 650 ) और रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी 650 ( Royal Enfield Continental GT 650 ) 650 सीसी इंजन के साथ सबसे तेज दौड़ने वाली बाइक्स साबित होंगी। यहां जानें कैसी होंगी ये दोनों बाइक्स और कैसे होंगे इनके फीचर्स।

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो रॉयल एनफील्ड की इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 बुलेट में 650 सीसी पैरेलल ट्विन आॅइल कूल्ड इंजन लगाए जाएंगे जो कि 47.7 पीएस की पावर और 52 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करेंगे। 6 स्पीड गियरबॉक्स से लैस इंजन काफी ज्यादा दमदार होगा और ये पहली बार किसी बुलेट में दिया जाएगा। इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 को EICMA Motor Show 2017 में पेश किया गया था। इंटरसेप्टर 650 एक रेट्रो डिजाइन वाली बाइक होगी और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 कैफे रेसर डिजाइन वाली बाइक होगी।

ये भी पढ़ें- Royal Enfield की ये Bike बनी सबसे ज्यादा सेफ, अब एक्सीडेंट होने का नहीं रहेगा खतरा

रॉयल एनफील्ड की ये दो नई बाइक रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 (Royal Enfield Interceptor 650) और रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी 650 (Royal Enfield Continental GT 650) हैं। इन दोनों की बाइक्स की बुकिंग नवंबर, 2018 से शुरू हो जाएगी। इन बाइक्स की डिलीवरी भी इसी साल के अंत में शुरू हो सकती है। ये दोनों बुलेट ग्लोबली तौर पर लॉन्च की जाएंगी और उसके बाद भारत में लॉन्च की जाएंगी। ये दोनों बाइक रॉयल एनफील्ड की सबसे तेज दौड़ने वाली बाइक्स साबित होंगी और ये 160 किमी प्रति घंटे की स्पीड से आसानी से दौड़ सकती हैं। माइलेज की बात की जाए तो ये दोनों बाइक प्रति लीटर में 25.5 किमी से ज्यादा का माइलेज देंगी।

ये भी पढ़ें- कारों के मामले में सबसे अलग हैं सैफ अली खान, घर में लगा रखा है महंगी कारों का ताता

इस बाइक से होगा मुकाबला
लॉन्चिंग के बाद इन दोनों बाइक्स का मुकाबला हार्ले डेविडसन की बाइक्स से हो सकता है।

ये भी पढ़ें- Audi को भी धूल चटा रही है भारत की ये सबसे सस्ती Sedan, 1 लीटर में देती है 28.09 किमी का माइलेज

कीमत
कीमत की बात की जाए तो इन बाइक्स की कीमत के बारे में लॉन्चिंग के समय ही पता चलेगा।

ये भी पढ़ें

Ford Aspire Facelift की बुकिंग हुई शुरू, मात्र 11 हजार रुपये देकर बनाएं अपनी
Published on:
25 Sept 2018 11:47 am
Also Read
View All