बाइक

जावा के दीवानों के लिए बुरी खबर, भारी डिमांड के चलते बंद करनी पड़ी बुकिंग

कंपनी 25 दिसंबर 2018 की मध्यरात्रि से ऑनलाइन बुकिंग बंद कर रही है। हालांकि, डीलरशिप पर बुकिंग चालू रहेगी।

less than 1 minute read
जावा के लिए दीवानों के लिए बुरी खबर, भारी डिमांड के चलते बंद करनी पड़ी बुकिंग

नई दिल्ली: हाल ही में Classic Legends ने Jawa और Jawa 42 लॉन्च हुई । बाइक लवर्स के बीच इन दोनो बाइक्स का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। आलम ये है कि भारी डिमांड के चलते कंपनी ने इन बाइक्स की बुकिंग बंद करने का फैसला किया है। कंपनी 25 दिसंबर 2018 की मिडनाइट से ऑनलाइन बुकिंग बंद कर रही है। हालांकि, डीलरशिप पर बुकिंग चालू रहेगी।

आपको मालूम हो कि दोनो बाइक्स की डिलीवरी मार्च 2019 में शुरू होगी। इससे पहले 15 फरवरी 2019 तक इसकी सभी 105 डीलरशिप चालू हो जाएंगी। क्लासिक लेजंड्स के को-फाउंडर अनुपम थरेजा ने कहा, 'इस तरह की जबरदस्त डिमांड के साथ यह मेरा कर्तव्य है कि ग्राहकों को सूचित करें कि वर्तमान ऑनलाइन बुकिंग के आधार पर नई बाइक्स सितंबर 2019 तक बिक चुकी हैं। ऑनलाइन बुकिंग के लिए वर्तमान वेटिंग पीरियड सितंबर 2019 तक बढ़ गई है। बुकिंग नंबर के आधार पर डिलीवरी मार्च 2019 से शुरू होगी।'

इंजन-

जावा और जावा 42 में 293 cc का लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलिंडर इंजन है। यह इंजन 27hp का पावर और 28 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह इंजन BS-VI मानक के अनुकूल है।

कीमत
जावा और जावा 42 के स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत क्रमश: 1.64 लाख और 1.55 लाख रुपये है। वहीं, ड्यूल चैनल एबीएस वाली जावा 42 की कीमत 1.63 लाख रुपये और जावा की कीमत 1.72 लाख रुपये है।

Published on:
24 Dec 2018 04:04 pm
Also Read
View All