आॅटो एक्सपो 2018 में कावासाकी मोटर्स ने अपनी दमदार मिडिलवेट क्रूजर बाइक Vulcan S को शोकेस किया है
भारत में चल रहे आॅटो एक्सपो 2018 में कावासाकी मोटर्स ने अपनी दमदार मिडिलवेट क्रूजर बाइक Vulcan S को शोकेस किया है। कंपनी ने इस बाइक को हाई टैनसाइल स्टील से तैयार किया है। भारत में कावासाकी वल्कैन एस बाइक का मुकाबला हार्ले-डेविडसन स्ट्रीट 750 और स्ट्रीट रॉड के साथ ह्यूसंग एसटी7 से होगा। इस बाइक का वजन 228 किलोग्राम है।
सुरक्षा के लिए इस बाइक के फ्रंट में सिंगल 300MM की Disc ब्रेक दी गई है, वहीं रियर में 250MM की Disc ब्रेक लगाई गई है जो कि बाइक को कम समय में थोड़ी जगह में सेफ्ली रोकने में मदद करेगी। बता दें इस बाइक को निन्जा 650 के चेसिस पर बनाया गया है। कावासाकी वल्कैन एस बाइक को कंपनी ने काफी आरामदायक बनाया है जिससे राइडर को इसे चलाने में काफी आसानी होती है। अन्य बाइक्स की तुलना में इसकी सीट को थोड़ा नीचे रखा गया है जिससे बाइक को फुल क्रूज़र लुक मिलता है।
इंजन और स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कावासाकी की नई क्रूजर बाइक वल्कैन एस में 649cc का पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 7500 rpm पर 60.2 bhp पावर और 6600 rpm पर 62.78 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया है। कावासाकी ने बेहतर ब्रेकिंग के लिए बाइक में एबीएस का विकल्प भी दिया जाएगा। कंपनी की तरफ से इस बाइक की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इसकी अनुमानित कीमत 6.5 लाख रुपए के आसपास आएगी।
आॅटो एक्सपो 2018 के दौरान आने वाले वर्षो में पेश होने वाले इलैक्ट्रिक व्हीकल्स की एक झलक नजर आई। देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने अपनी इलैक्ट्रिक कारें टिगोर ईवी और टिआगो ईवी को इस आॅटो एक्सपो में शोकेस किया है। गौर हो भारत सरकार देश में 2030 तक सभी वाहनों को इलैक्ट्रिक बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है और इसी कड़ी में टाटा मोटर्स को हज़ारों इलैक्ट्रिक कारें बनाने का ऑर्डर भी मिल चुका है।