बाइक

फीचर्स में सुपरकारों से भी आगे है Kawasaki की ये Bike, मात्र डेढ़ लाख रुपये में हो जाएगी आपकी

कावासाकी वर्सेस 1000 ( Kawasaki Versys 1000 ) बाइक की प्री बुकिंग शुरू हो गई है और इसे सिर्फ 1.5 लाख रुपये देकर बुक कर सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 17 Nov 2018, 9:31 AM IST
Kawasaki Versys 1000
फीचर्स में सुपरकारों से भी आगे है Kawasaki की ये Bike, मात्र डेढ़ लाख रुपये में हो जाएगी आपकी

जापान की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी कावासाकी मोटर्स ने हाल ही में अपनी नई बाइक कावासाकी वर्सेस 1000 ( Kawasaki Versys 1000 )लॉन्च की है। अब शुक्रवार को वर्सेस 1000 की प्री बुकिंग शुरू कर दी है और इस बाइक को सिर्फ 1.5 लाख रुपये देकर बुक कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसी है ये बाइक और कैसे हैं इसके फीचर्स।

भारत में कावासाकी वर्सेस 1000 का स्टैंडर्ड वेरियंट पेश किया गया है और इसको भारत में असेंबल किया जाएगा। इस बाइक की खासियत ये है कि इसकी लिमिटेड यूनिट्स ही भारत में बेची जाएंगी। जब पहली बुकिंग का टारगेट पूरा हो जाएगा तो बुकिंग बंद कर दी जाएगी।

कावासाकी इंडिया मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के एमडी युकाता यामाशिता ने बताया कि भारत में ही असेंबल होने की वजह से भारत में ये बाइक काफी पसंद की जाएगी और इसको यहां सही कीमतों में बेचा जाएगा। कंपनी ये चाहेगी कि वो ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक अपनी ये बाइक पहुंचा सके। जब कंपनी ने इससे पहले कावासाकी वर्सेस 1000 को भारत में पेश किया था तो कंपनी को उसमें ठीक सफलता हासिल हुई थी। इस बाइक को लेक ग्राहकों की तरफ से पॉजिटिव कंमेट्स आ रहे हैं, जिसको देखते हुए लग रहा है कि कंपनी को काफी फायदा होने वाला है।

नई कावासाकी वर्सेस 1000 बाइक को चलाते वक्त राइडर को पहले वाले मॉडल के मुकाबले ज्यादा कंफर्ट होगा। बाइक का डिजाइन पहले से भी ज्यादा शानदार और हाइटेक है। इस बाइक को हाइवे पर चलाने के साथ-साथ गलियों में भी चलाने पर काफी मजा आएगा।

फिलहाल इस बाइक की कीमत के बारे में नहीं बताया गया है और इस बाइक की कीमत के बारे में इसकी नेशनल लॉन्चिंग के बाद पता चल जाएगा और इस बाइक अभी 1.5 लाख रुपये देकर बुक कर सकते हैं। इस बाइक की डिलीवरी अगले साल यानी 2019 में अप्रैल से शुरू से शुरू होगी।

Published on: