बाइक

KTM ने पेश की नई लिमिटेड एडिशन स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल, बेहतरीन फीचर्स के साथ मिलेगी दमदार परफॉर्मेंस

केटीएम ने अपनी नई और लिमिटेड एडिशन स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल KTM RC8C पेश कर दी है। आइए जानते है इसमें क्या खास है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Oct 2022, 11:42 AM IST
ktm_rc8c.jpg
KTM RC8C

ऑस्ट्रिया (Austria) की ऑटोमोबाइल कंपनी केटीएम ने अपनी नई और लिमिटेड एडिशन स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल KTM RC8C पेश कर दी है। केटीएम अपनी शानदार स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल्स के लिए जानी जाती है। पिछले कुछ समय से इस लिमिटेड एडिशन मोटरसाइकिल के लॉन्च को लेकर चर्चाओं का बाज़ार गर्म था। अब इन चर्चाओं को विराम देते हुए कंपनी ने इस स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल को ग्लोबली पेश कर दिया है।


लिमिटेड एडिशन

KTM RC8C एक लिमिटेड एडिशन स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल है। कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस एडिशन की सिर्फ 200 यूनिट्स ही बनाई जाएंगी।

यह भी पढ़ें- क्या चप्पल पहनकर गाड़ी चलाने पर कटता है चालान? जानिए क्या है सच

डिज़ाइन और फीचर्स

स्पोर्टी और स्टाइलिश लुक वाली इस 142 किलोग्राम भारी लिमिटेड एडिशन मोटरसाइकिल में ट्रैक्शन कंट्रोल, डेटा लॉगर, लैप टाइमर, इंजन मैपिंग, इंजन ब्रेकिंग और दूसरे कई शानदार फीचर्स मिलते हैं।


पावरट्रेन

इस लिमिटेड एडिशन मोटरसाइकिल में पहले से ज़्यादा पावर वाले इंजन का इस्तेमाल किया गया है। इससे KTM RC8C को 135 bhp पावर और 98 Nm टॉर्क मिलता है।

यह भी पढ़ें- Royal Enfield की नई मोटरसाइकिल की पहली झलक आई सामने, मिलेंगे शानदार फीचर्स, जानिए कब हो सकती है लॉन्च

Published on: