बाइक

Royal Enfield की सस्ती बुलेट की तस्वीरें लीक, बेहद जबरदस्त है इसका लुक

Royal Enfield जल्द लॉन्च करने जा रही है नई बाइक इस बाइक में मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स इस बाइक की कीमत स्टैंडर्ड बाइक से होगी काफी कम

2 min read
Aug 09, 2019

नई दिल्ली:royal enfield जल्द ही बेहद सस्ती Bullet 350 लॉन्च करने जा रहा है जिसे आसानी से खरीदा जा सकता है, और अब इस बुलेट की तस्वीरें लीक हुई हैं जिनमें ये बेहद ही स्टाइलिश दिखाई दे रही है। जानकारी के मुताबिक इस सस्ती बुलेट को Royal Enfield Bullet 350X नाम से मार्केट में उतारा जाएगा। इस बुलेट को मार्केट में पहले से मौजूद स्टैंडर्ड 350 बुलेट में बदलाव करके तैयार किया गया है लेकिन इसकी कीमत को काफी कम रखा गया है।

नई बुलेट को Bullet 350X ( किक स्टार्ट ) और Bullet ES 350X ( इलेक्ट्रिक स्टार्ट ) दो वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। नई बाइक को स्टैण्डर्ड बुलेट से अलग रखने के लिए इसमें कॉस्मिक बदलाव किए गए हैं जिनमें बाइक के कई हिस्सों पर ब्लैक फिनिशिंग दी गई है। इसके साथ ही इस बाइक में स्पोक वील्ज का ऑप्शन दिया गया है।

दरअसल, हाल में कंपनी के सीईओ विनोद दासरी ने कहा था कि हम अपने प्रॉडक्ट रेंज को बढ़ाने और अपने ग्राहकों की पहुंच इन प्रॉडक्ट्स तक आसान बनाने के लिए आने वाले महीनों में नई बाइक्स पेश करेंगे जो बेहद ही सस्ती होंगी और इन्हें हर कोई खरीद सकता है।

इंजन

जानकारी के मुताबिक़ इस बाइक में 350cc, एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया जाएगा। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इसी तरह 500cc वर्जन भी आएगा जिसे कम कीमत में खरीदा जा सकता है।

बुलेट के इस नए वेरियंट में ट्यूब टायर के साथ स्पोक वील्ज मिलने की उम्मीद है। यह वेरियंट किक स्टार्ट और इलेक्ट्रिक स्टार्ट, दोनों ऑप्शन में आएगा। मैकेनिकली यह बाइक बुलेट 350 की तरह ही होगी,

कीमत

कीमत की बात करें, तो रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 की कीमत 1.21 लाख और बुलेट 350 ईएस (इलेक्ट्रिक स्टार्ट) की कीमत 1.35 लाख रुपये है। नए वेरियंट की कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, माना जा रहा है कि यह 1 लाख से 1.10 लाख रुपये के आसपास की कीमत में बाजार में उतारी जा सकती है। इससे कंपनी की बिक्री को रफ्तार मिल सकती है।

Published on:
09 Aug 2019 01:00 pm
Also Read
View All