बाइक

अब Royal Enfield बनाएगी ज्यादा ताकतवर Bikes

इस साल रॉयल एनफील्ड ( Royal Enfield ) ने 2 नई बाइक कॉन्टिनेन्टल जीटी 650 और इंटरसेप्टर 650 लॉन्च की, जिनको ग्राहकों ने काफी पसंद किया। अब रॉयल एनफील्ड में पहले के मुकाबले बहुत बदलाव हो रहे हैं।

2 min read
अब Royal Enfield बनाएगी ज्यादा ताकतवर Bikes

भारत में रॉयल एनफील्ड ( royal enfield ) की बाइक्स सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं और इस साल कंपनी ने दो नई मोटरसाइकल लॉन्च की थी। अब कंपनी ने अपनी बाइक्स में BS-VI इमिशन रूल्स के लिए तैयारी कर ली है। इस साल रॉयल एनफील्ड ने दो नई बाइक कॉन्टिनेन्टल जीटी 650 और इंटरसेप्टर 650 लॉन्च की, जिनको ग्राहकों ने काफी पसंद किया। अब रॉयल एनफील्ड में पहले के मुकाबले बहुत बदलाव हो रहे हैं।

रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेन्टल जीटी 650 और इंटरसेप्टर 650
इंजन और पावर की बात की जाए तो रॉयल एनफील्ड की इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 में 649 सीसी के आॅइल कूल्ड पैरेलल ट्विन इंजन दिए गए हैं जो कि 47 पीएस की पावर और 53 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करते हैं। 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस इंजन काफी ज्यादा दमदार है। ये बाइक सिर्फ 6.28 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ये दोनों बाइक 170-180 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। माइलेज की बात की जाए तो ये बाइक 27 किमी प्रति लीटर का माइलेज दे सकती है।

कंपनी ने बताया कि 20 वर्षों के अंदर कंपनी को इस बार सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। भारत में रॉयल एनफील्ड क्लासिक को भी काफी पसंद किया गया है, क्योंकि एक दौर था जब भारत में सिर्फ 250 सीसी से अधिक वाली बाइक्स को पसंद नहीं किया जाता था, लेकिन क्लासिक आने के बाद ये भ्रम भी टूट गया। अब रॉयल एनफील्ड इनसे भी अधिक पावर वाली बाइक्स लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

रॉयल एनफील्ड बुलेट
इंजन और पावर की बात की जाए तो रॉयल एनफील्ड बुलेट में 346 सीसी का सिंगल सिलिंडर, 4-स्ट्रोक, ट्विन स्पार्क, एयरकूल्ड इंजन दिया गया है जो कि 19.8 बीएचपी की पावर और 28 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस ये बाइक काफी ज्यादा दमदार है। बुलेट का व्हीलबेस 1370 एमएम है और सीट हाइट 800 एमएम है। बुलेट का वजन 183 किलो और फ्यूल टैंक 13.5 लीटर है। बुलेट में रियर और फ्रंट दोनों तरफ ड्रम ब्रेक है। बुलेट में फ्रंट में टेलेस्कोपिक हाइड्रोलिक्स फोर्क्स और रियर में गैस से चार्ज होने वाले ट्विन शॉक अब्जार्बर्स हैं। बाजार में बुलेट का मुकाबला जावा और हार्ले डेविडसन की बाइक्स से होता है। कीमत की बात की जाए तो रॉयल एनफील्ड बुलेट की कीमत लगभग 1.34 लाख रुपये है।

Published on:
26 Dec 2018 02:50 pm
Also Read
View All