रॉयल एनफील्ड की बाइक्स में आई खराबी कंपनी ने किया रीकॉल लगभग 7000 बाइक्स को किया गया रॉकॉल
नई दिल्ली:royal enfield ने bullet और Bullet Electra मॉडल्स की 7,000 यूनिट्स को रिकॉल किया है। कंपनी ने ब्रेक कैलिपर बोल्ट में आई खराबी के चलते इन मोटरसाइकिलों को रॉकॉल किया है। कंपनी का कहना है कि 20 मार्च 2019 और 30 अप्रैल 2019 के बीच बनाए गए दो मॉडलों की मोटरसाइकिलों पर ब्रेक कैलिपर बोल्ट के संबंध में एक सक्रिय फील्ड सर्विस एक्शन ले रही है।
ब्रेक कैलिपर बोल्ट, ब्रेकिंग सिस्टम का एक जरूरी पार्ट है जो कि ब्रेक हॉज और ब्रेक कैलिपर का जरूरी हिस्सा है। कंपनी ने अपने सभी कस्टमर्स से इस बारे में संपर्क किया गया है।
कंपनी ने इस बारे में बयान देते हुए कहा कि, " सर्विस चेक करने पर पता चला है कि ब्रेक को कैलिपर बोल्ट पर बनाए रखा गया था, जैसा कि वेंडर द्वारा आपूर्ति की गई थी, इनमें से कुछ मोटरसाइकिलों पर रॉयल एनफील्ड की गुणवत्ता मानकों के अनुसार नहीं थी।"
कंपनी ने अपनी इन दो नई बाइक्स को नवंबर 2018 में भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। Royal Enfield Interceptor 650 की शुरुआती पैन इंडिया कीमत 2.50 लाख रुपये है। वहीं, Royal Enfield Continental GT 650 की शुरुआती पैन इंडिया कीमत 2.65 लाख रुपये है। इन बाइक्स पर कंपनी की तरफ से तीन साल की स्टैंडर्ड वारंटी या 40000 किलोमीटर की वारंटी दी गई है। हालांकि, इन बाइक्स की बिक्री में गिरावट देखी जा रही है।500cc रेंज वाली Bullet, Thunderbird और Classic की बिक्री में जनवरी महीने से ही गिरावट देखी जा रही है