बाइक

भारत में आ रहा है अब तक का सबसे महंगा स्कूटर, इन खास खूबियों से होगा लैस

Scomadi भारत में अपने पहले प्रोडक्ट के रूप में TT 125 स्कूटर को लॉन्च करेगी। ऐसी संभावना है कि कंपनी इसे मई 2018 भारतीय बाजार में लॉन्च कर देगी
2 min read
• •
Updated: 13 Apr 2018, 12:16 PM IST
TT125

इन दिनों तो भारतीय बाजार में सबसे अधिक ग्रोथ स्कूटर सेगमेंट में देखने को मिली है। स्कूटर सेगमेंट के कारोबार ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ी है और इसी को ध्यान में रखते हुए एक और विदेशी कंपनी स्कोमादी (Scomadi) भारत में आ रही है। बता दें यह एक ब्रिटिश स्कूटर निर्माता कंपनी है और इसने भारत में अपने कारोबार को स्थापित करने के लिए पुणे बेस्ड AJ डिस्टीब्यूटर्स से हाथ मिलाया है। यह एक टॉप क्लास कस्टमाइज कंपनी है, जो कि भारत में कार और बाइक्स के कस्टमाइजेशन के लिए मशहूर है। Scomadi भारतीय बाजार में कस्टम क्वालिटी के स्कूटर्स को बेचेगी।

Scomadi भारत में अपने पहले प्रोडक्ट के रूप में TT 125 स्कूटर को लॉन्च करेगी। ऐसी संभावना है कि कंपनी इसे मई 2018 भारतीय बाजार में लॉन्च कर देगी। कंपनी भारत में इस स्कूटर को सीबीयू यानि कम्प्लीटली बिल्ट यूनिट के जरिए बेचेगी। स्कोमाडी के स्कूटर्स को थाईलैंड से इंपोट किया जाएगा। स्कूटर में कस्टमाइजेशन कलर्स और पेंट स्कीम्स की वाइड रेंज देखने को मिलेगी। ऐसा बताया जा रहा है कि भारत में Scomadi TT 125 स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत 1.98 लाख रुपए होगी।

इंजन और पॉवर की बात करें तो TT125 स्कूटर में अप्रिलिया वाला 125cc का इंजन दिया जाएगा। यह इंजन इटली से लाकर थाईलैंड में बनाए जा रहे TT125 में असेंबल किया जाएगा। हालांकि, यह इंजन अप्रिलिया 125 जैसा नहीं होगा यानि इसके डायमेंशन और स्ट्रॉक्स बिल्कुल अलग तरह के होंगे। Scomadi के इस स्कूटर में 125cc यूनिट दी जाएगी जो एयर-कूल्ड इंजन के साथ डेल्फी फ्यूल इंजेक्शन से लैस होगी। यह इंजन 7300rpm पर 11bhp की पावर जनरेट करने में सक्षम होगा। इसके अलावा कंपनी का कहना है कि इसमें अपग्रेडेड एग्जॉस्ट सिस्टम का विकल्प भी दिया जाएगा जो 15bhp की पावर जनरेट करेगा।

मजबूत ब्रेकिंग के लिए इस स्कूटर के फ्रंट में 220 mm Disc और रियर में डुअल चैनल ABS फीचर दिया जाएगा। इसके अलावा इसमें 12 इंच के एलॉय व्हील्स के साथ पिरेली के ट्यूबलेस टायर दिए जाएंगे। स्कूटर का वजन 100 Kg है। इसमें 11 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।

Published on: