बाइक

Tata की 45X जल्द होगी भारत में लॉन्च, मारुती बलेनो की कर देगी छुट्टी

अगले महीने होने वाले Geneva Motor Show में इस कार के प्रोडक्शन मॉडल को शोकेस किया जाएगा।

less than 1 minute read
Feb 21, 2019
Tata की 45X जल्द होगी भारत में लॉन्च, मारुती बलेनो की कर देगी छुट्टी

नई दिल्ली: काफी समय तक चर्चा में रहने के बाद अब बहुत जल्द Tata Motors अपनी कोडनेम 45X वाली हैचबैक कार को भारत में लॉन्च कर सकता है। इस आपको बता दें कि कंपनी ने इस कार का एक टीज़र वीडियो लॉन्च किया है जिसमें आप इस शानदार कार कार कार को देख सकते हैं। अगले महीने होने वाले Geneva Motor show में इस कार के प्रोडक्शन मॉडल को शोकेस किया जाएगा।

बता दें कि इस कार को साल 2018 में हुए Auto Expo 2018 में भी में भी पेश किया जा चुका है। हाल ही में 45X की टेस्टिंग की टाटा की नई इम्पैक्ट डिजाइन 2.0 लैंग्वेज को सपॉर्ट करने वाला यह कंपनी का दूसरा मॉडल होगा। हाल ही में इस कार की टेस्टिंग के दौरान कुछ फोटो लीक हुए थे जिससे इस कार के एक्सटीरियर की कुछ डीटेल्स सामने आई हैं।

लीक हुई तस्वीरों में के मुताबिक़ इस कार में किसी अन्य कार के मुकाबले लंबी हेडलाइट्स, एनागुलर फ्रंट बंपर, लंबा एयरडैम, रैपअराउंड टेल लाइट्स, प्रॉमिनेंट आउट साइड रियर व्यू मिरर्स दिए गए हैं। इस कार को युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है और इसका डिज़ाइन भारत में मौजूद किसी भी हैचबैक कार को टक्कर दे सकता है। आपको बता दें कि मारुती सुजुकी बलेनो को इस कार से कड़ी टक्कर मिलेगी।

Published on:
21 Feb 2019 04:38 pm
Also Read
View All