बाइक

कम बजट में चाहिए अधिक माइलेज देने वाली मोटरसाइकिल तो ये है बेस्ट आॅप्शन

इस आर्टिकल में आपको ऐसी कुछ बाइक्स के बारे में बताने जा रहे है जो कि शानदार माइलेज देने के साथ ही आपके बजट में उपलब्ध होगी।

2 min read
Jan 08, 2018
platina

Bajaj Platina ComforTec
महंगाई की बढ़ती रफ्तार के कारण आम आदमी के लिए जीवन यापन बड़ा कठिन हो गया है। लेकिन इस भागदौड़ भरी लाइफ में आम आदमी का काम करने के लिए छोटा मोटा व्हीकल भी जरूरी हो गया है। व्हीकल के खरीदते वक्त लोगों के मन में सबसे पहला ख्याल यह आता है कि वाहन उसका बजट में मिले, साथ ही उसका कन्वेंस भी उसे ज्यादा कोस्टली न पड़े। इस आर्टिकल में आपको ऐसी कुछ बाइक्स के बारे में बताने जा रहे है जो कि शानदार माइलेज देने के साथ ही आपके बजट में उपलब्ध होगी।

जब ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक्स की चर्चा होती है तो भारत में इस लिस्ट में सबसे उपर बजाज की प्लेटिना बाइक का नाम आता है। साल 2017 में बजाज प्लेटिना Comfortec को एलईडी DRL (डेटाइम रनिंग लाइट) के साथ लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 46,656 रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। यह 100 सीसी-150 सीसी सेग्मेंट की पहली बाइक है जिसमें LED DRL का फीचर दिया गया है। इसमें 102cc एयर कूल्ड सिगंल सिलिंडर इंजन दिया गया है। कंपनी का कहना है कि यह बाइक 104 kmpl का माइलेज देनें में सक्षम है।

2. TVS Sport
सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक्स की श्रेणी में दूसरा स्थान टीवीएस की स्पोर्ट बाइक का आता है। इस बाइक की कीमत 37,302 रुपए (एक्स-शोरूम, मुंबई) है। इसमें 100सीसी का इंजन लगा है। टीवीएस की यह बाइक 95 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।

3. Bajaj CT 100
Bajaj CT 100 बाइक की गिनती भारत में बेस्ट माइलेज देने वाली बाइक्स में होती है। इस साल बजाज ने इस बाइक को कई नए एडवांस फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। इस बाइक की कीमत 34,035 रुपए (एक्स-शोरूम, मुंबई) है। इसमें 99.27 सीसी का इंजन लगा है जो कि 8.1 बीएचपी की पॉवर जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक 89 kmpl का माइलेज निकालने में सक्षम है।

4. TVS StaR City Plus
टीवीएस की स्टार सिटी प्लस अच्छा माइलेज देने वाली मोटरसाइकिल है। इस बाइक में 109 सीसी का इंजन लगा है जो कि 8.3 बीएचपी की पॉवर जेनरेट करता है। TVS StaR City Plus की कीमत 47,778 रुपए (एक्स-शोरूम, मुंबई) है। यह बाइक 86 kmpl का माइलेज देती है।

5. Honda Dream Neo

भारत में शानदार माइलेज देने वाली बाइक्स की लिस्ट में होंडा की बाइक्स का भी नाम आता है। होंडा की Dream Neo मोटरसाइकिल एक लीटर फ्यूल में 84 kmpl का माइलेज देती है। इस बाइक में 110 सीसी का इंजन लगा है जो कि 8.25 बीएचपी की पॉवर जेनरेट करता है।

Published on:
08 Jan 2018 09:55 am