बाइक

Suzuki Gixxer SF ही नहीं बल्कि ये स्पोर्ट्स बाइक्स भी हो जाएंगी आपके बजट में फिट

मार्केट में कई सस्ती स्पोर्ट्स बाइक्स मौजूद हैं ये स्पोर्ट्स बाइक आसानी से आपके बजट में फिट हो जाती हैं इनमें आपको जबरदस्त पावर के साथ बेहतरीन लुक मिलता है

less than 1 minute read
Suzuki Gixxer SF ही नहीं बल्कि ये स्पोर्ट्स बाइक्स भी हो जाएंगी आपके बजट में फिट

नई दिल्ली:सुजुकी ( Suzuki ) ने अभी हाल ही में अपनी मच अवेटेड स्पोर्ट्स बाइक ( Sports Bike ) suzuki Gixxer SF 250 को मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इस बाइक का काफी समय से इंतजार किया जा रहा था लेकिन अब ये बाइक लॉन्च हो चुकी है। ऐसे में अगर आप भी स्पोर्ट्स बाइक खरीदना चाहते हैं तो ये बाइक आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट रहेगी। लेकिन मार्केट में Suzuki Gixxer 250 के अलावा भी स्पोर्ट्स बाइक के कई ऑप्शंस हैं जिन्हें आप बेहद ही कम कीमत में खरीद सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी हैं वो सस्ती स्पोर्ट्स बाइक।

Suzuki Gixxer SF 250 : सुजुकी जिक्सर एसएफ 250 में 249 cc, सिंगल-सिलिंडर, आयल-कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन है। यह इंजन 9000 rpm पर 26 bhp का पावर और 7500 rpm पर 22.6 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। अगर आप इस बाइक को खरीदना चाहते हैं तो आपको इसके लिए 1.70 लाख रुपये चुकाने पड़ेंगे।

Hero Xtreme 200S : हीरो एक्स्ट्रीम 200 एस में आपको 199.6 cc वाला इंजन दिया जाता है। यह एक स्पोर्ट्स बाइक है जिसका लुक बेहद ही शानदार है। अगर आप इस बाइक को खरीदना चाहते हैं तो आपको इसके लिए 98,400 रुपये चुकाने पड़ेंगे।

honda cbr 250r : इस बाइक में आपको 249.60 cc, 4-स्ट्रोक, लिक्विड-कूल्ड SI इंजन दिया जाता है। यह इंजन 8500 आरपीएम पर 26.5PS की मैक्सिमम पावर और 7000 आरपीएम पर 22.9 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया जाता है। आप अगर इस बाइक को खरीदना चाहते हैं तो आपको इसके लिए आपको 1,94,932 रुपये चुकाने पड़ेंगे।

Updated on:
26 May 2019 04:01 pm
Published on:
26 May 2019 03:44 pm
Also Read
View All