यह समस्या ठण्ड के मौसम में और भी बढ़ जाती है ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप कैसे इस समस्या से बच सकते हैं।
नई दिल्ली: अक्सर आपने गौर किया होगा कि जब भी आप सुबह के वक्त अपनी बाइक को स्टार्ट करने की कोशिश करते हैं तो बाइक तुरंत स्टार्ट नहीं होती है और ऐसे में आपको काफी देर तक बाइक में सेल्फ स्टार्ट लेना पड़ता है और किक भी मारनी पड़ती है। यह समस्या ठण्ड के मौसम में और भी बढ़ जाती है ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप कैसे इस समस्या से बच सकते हैं।
इस वजह से देर में स्टार्ट होती है बाइक
आपने देखा होगा कि जब भी आप रात में घर के बाहर बाइक पार्क करते हैं तो अगले दिन बाइक स्टार्ट करने में दिक्कत होती है ऐसा ठण्ड की वजह से होता है। दरअसल ठण्ड की वजह से बाइक का इंजन आयल जम जाता है और बाइक स्टार्ट होने में समय लेती है और अगर आप इस समस्या से निजात चाहते हैं तो आपको हमारे बताए हुए काम करने पड़ेंगे।
ऐसे ठीक करें ये दिक्कत
अगर आप सुबह के समय तुरंत ही अपनी बाइक को स्टार्ट करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको अपनी बाइक रात के समय खुले में नहीं पार्क करनी चाहिए साथ ही अगर आप खुले में बाइक पार्क कर रहे हैं तो आपको बाइक को कवर करके रखा चाहिए। इसके साथ ही समय से बाइक का आयल चेंज करवाना चाहिए जिससे बाइक का आयल जमे नहीं।