बाइक

बीच रास्ते में धोखा दे जाए आपकी बाइक तो इन तरीकों से कर सकते हैं फिर से स्टार्ट

Bike बीच रास्ते में हो जाए बंद तो अपनाएं ये तरीके इन तरीकों से कुछ ही मिनट में स्टार्ट हो जाती है बाइक नहीं पड़ती है किसी की मदद की जरूरत

2 min read
Aug 13, 2019

नई दिल्ली: कई बार बाइक जब ज्यादा चल जाती है तो अचानक ही ये बीच रास्ते में बंद हो जाती है। ऐसे में अगर आपको जरूरी मदद ना मिले तो आप बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। लेकिन आज इस खबर में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिन्हें जानकार आप कुछ ही मिनटों में अपनी बंद पड़ी बाइक को स्टार्ट ( Bike Start Tips ) कर सकते हैं वो भी बिना किसी की मदद लिए हुए।

किक स्टार्ट

कई बार हम बाइक बंद होने के बाद इसे सेल्फ स्टार्ट से ही शुरू करने की कोशिश करते हैं लेकिन फिर भी बाइक स्टार्ट नहीं होती है। ऐसे में आपको बाइक को किक स्टार्ट से शुरू करना चाहिए। दरअसल किक से स्टार्ट करने की वजह से बाइक का इंजन जल्दी स्टार्ट होता है। ऐसे में बाइक बंद होने की स्थिति में आपको पहले ये तरीका अपनाना चाहिए।

बाइक को जमीन पर गिराना

कई बार बाइक में पेट्रोल कम होने की वजह से पेट्रोल टैंक के अंदर एयर बन जाती है ऐसे में पेट्रोल इंजन तक नहीं पहुंच पाता है और बाइक बंद हो जाती है। ऐसे में आपको अपनी बाइक स्टैंड पर से हटाकर जमीन पर गिरा देनी चाहिए। बाइक को 5 से 10 मिनट के लिए इसी पोजीशन में छोड़ देना चाहिए और जब आप दोबारा बाइक स्टार्ट करेंगे तो ये आसानी से स्टार्ट हो जाएगी।

बाइक को टायर से स्टार्ट करना

अगर बाइक की बैटरी खत्म हो चुकी है और आपकी बाइक में सिर्फ सेल्फ स्टार्ट है और किक का ऑप्शन नहीं है तो आपको अपनी बाइक को स्टैंड पर लगाकर टॉप गियर में लगा देना चाहिए इसके बाद आपको बाइक के पिछले टायर्स को तेजी से आगे की तरफ घुमाना चाहिए। ऐसा करने से बाइक स्टार्ट हो जाती है।

धक्का लगाकर

अगर बाइक स्टार्ट नहीं हो रही है और आप के साथ मदद करने के लिए कोई मौजूद है तो आप अपने दोस्त से बाइक को धक्का लगवा सकते हैं। इससे बाइक आसानी से स्टार्ट हो जाती है।

Published on:
13 Aug 2019 02:14 pm
Also Read
View All