बाइक

इस मशहूर बाइक में आई बड़ी खराबी के बाद कंपनी ने उठाया चौंकाने वाला कदम

इस बाइक के गियरस्विच में दिक्कत आ रही थी और कस्टमर्स लगातार इसकी शिकायत भी कर रहे थे।

2 min read
May 29, 2018
इस मशहूर बाइक में आई बड़ी खराबी के बाद कंपनी ने उठाया चौंकाने वाला कदम

नई दिल्ली: जानी मानी बाइक निर्माता कम्पनी ट्रायम्फ ने अपनी स्ट्रीट ट्रिपल आरएस बाइक को वापस मंगवाया है। बता दें कि इस बाइक में आ रही तकनीकी खराबी के बाद कंपनी ने ये कदम उठाया है जिसके बाद अब डीलरशिप से उन ग्राहकों को संपर्क किया जा रहा है जिन्होंने इस बाइक को खरीदा है। दरअसल इस बाइक के गियरस्विच में दिक्कत आ रही थी और कस्टमर्स लगातार इसकी शिकायत भी कर रहे थे।

ये भी पढ़ें

VIDEO: कार चलाते हुए नहीं पड़ेगी मैप देखने की जरूरत, ये गैजट अपने आप बताएगा रास्ते

दरअसल इस बाइक के बाई तरफ के एक स्विच के साथ इंडिकेटर और बीम में दिक्कत आ रही है। ये दिक्कत इसमें पानी चले जाने की वजह से हो रही है। इस बाइक में जो स्विच गियर है वो पूरी तरह से सील नहीं रहता है जिसकी वजह से बाइक को धोने या फिर बारिश हो जाने की वजह से इसमें पानी चला जाता है जिससे ये समस्या हो रही है।

बता दें कि इस समस्या की वजह से बाइक के इंडिकेटर्स, हेडलाइट, हॉर्न वगैरह में सही से बिजली नहीं पहुँच पाती है जिससे ये काम करना बंद कर देते हैं ऐसे में अगर राइडर बाइक चलाता है और ये उपकरण काम नहीं करते हैं तो इससे बड़ा हादसा हो सकता है। इसी हादसे से निपटने के लिए ट्रायम्फ ने अपनी बाइक को वापस रिपेयर के लिए बुला लिया है।

एक बार जब ये बाइकें डीलरशिप में पहुंच जाएंगी तब इनके खराब पार्ट्स को निकालकर नए और अच्छे पार्ट्स से इन्हें रीप्लेस कर दिया जाएगा। ऐसे में अगर आप भी अगर ट्रायम्फ की स्ट्रीट ट्रिपल आरएस बाइक चलाते हैं तो तुरंत अपनी डीलरशिप से संपर्क करें। बता दें कि ये समस्या कम्पनी की लगभग 100 बाइक्स में आ रही हैं जिन्हें ठीक करने के लिए कंपनी ने इन्हें वापस मंगवा लिया है।

ये भी पढ़ें

इस मार्केट में इतने सस्ते मिलते हैं ऑटो पार्ट्स की क्या बताएं, मिलती है दुनियाभर की वैराइटी
Published on:
29 May 2018 01:34 pm
Also Read
View All