बाइक

कॉलेज जाना हो या ऑफिस, लेडीज़ के लिए बेस्ट हैं ये टॉप 5 किफायती स्कूटी, कम कीमत में देती हैं शानदार माइलेज

बात जब स्कूटी की होती है, तो इन्हें महिलाओं के लिए सुविधाजनक वाहन माना जाता है। आइए जानते है लेडीज़ के लिए टॉप 5 किफायती स्कूटी पर

3 min read
best_scooters_for_women.jpg
Best scooters for women

नई दिल्ली। स्कूटी को महिलाओं के लिए सबसे सुविधाजनक और आरामदायक वाहन माना जाता है। कॉलेज जाना हो, या ऑफिस, या घर के किसी काम के लिए, हर जगह के लिए स्कूटी का आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे में टू-व्हीलर कंपनियां भी मार्केट में महिलाओं के लिए बेहतरीन स्कूटी ऑप्शंस उपलब्ध कराती हैं।
आइए एक नज़र डालते है महिलाओं के लिए टॉप 5 किफायती स्कूटी पर।

TVS Scooty Pep Plus

टीवीएस की यह स्कूटी सिर्फ 93Kg की है, ऐसे में ज़्यादा भारी न होने की वजह से यह सुविधाजनक रहती है। इस स्कूटी का व्हीलबेस 1230mm है। फीचर्स की बात करें तो इस स्कूटी में शटर लॉक, चार्जिंग पॉइंट, एनालॉग स्पीडोमीटर, ट्रिपमीटर और ओडोमीटर, कैरी हुक, पास स्विच और दूसरे कई फीचर्स मिलते हैं। 87.8 सीसी इंजन वाले इस स्कूटी में 5.4PS पावर और 6.5Nm टॉर्क मिलता है।

शुरुआती कीमत: 57,959 रुपये।
माइलेज: 55-68 किलोमीटर प्रति लीटर।

Hero Pleasure Plus

हीरो की यह स्कूटी 104Kg की है। इस स्कूटी का व्हीलबेस 1238mm, लंबाई 1161mm और चौड़ाई 704mm है। फीचर्स की बात करें तो इस स्कूटी में इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम, बूट-लाइट, चार्जिंग पॉइंट, एनालॉग स्पीडोमीटर, डिजिटल ट्रिपमीटर और ओडोमीटर, आइडल स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम, कॉल एंड एसएमएस अलर्ट फीचर और दूसरे कई फीचर्स मिलते हैं। 110.9 सीसी इंजन वाले इस स्कूटी में 8.1PS पावर और 8.7Nm टॉर्क मिलता है।

शुरुआती कीमत: 61,900 रुपये।
माइलेज: 69 किलोमीटर प्रति लीटर।

TVS Scooty Zest

टीवीएस की यह स्कूटी 103Kg की है। इस स्कूटी का व्हीलबेस 1250mm, लंबाई 1139mm और चौड़ाई 660mm है। फीचर्स की बात करें तो इस स्कूटी में सिंक्रोनाइज़्ड ब्रेकिंग सिस्टम, शटर लॉक, बूट-लाइट, चार्जिंग पॉइंट, एनालॉग स्पीडोमीटर और ओडोमीटर, पास स्विच और दूसरे कई फीचर्स मिलते हैं। 109.7 सीसी इंजन वाले इस स्कूटी में 7.81PS पावर और 8.8Nm टॉर्क मिलता है।

शुरुआती कीमत: 64,641 रुपये।
माइलेज: 48 किलोमीटर प्रति लीटर।

Honda Dio

होंडा की यह स्कूटी 103Kg की है। इस स्कूटी का व्हीलबेस 1260mm, लंबाई 1150mm और चौड़ाई 723mm है। फीचर्स की बात करें तो स्कूटी में इस शटर लॉक, सीट ऑपरेटिंग स्विच, डिजिटल ट्रिपमीटर, स्पीडोमीटर और ओडोमीटर, पास स्विच, कैरी हुक, रियल टाइम माइलेज इंडिकेटर और दूसरे कई फीचर्स मिलते हैं। 109.51 सीसी इंजन वाले इस स्कूटी में 7.76PS पावर और 9Nm टॉर्क मिलता है।

शुरुआती कीमत: 65,075 रुपये।
माइलेज: 49-50 किलोमीटर प्रति लीटर।

Yamaha Fascino

यामाहा की यह स्कूटी 99Kg की है। इस स्कूटी का व्हीलबेस 1280mm, लंबाई 1150mm और चौड़ाई 685mm है। फीचर्स की बात करें तो इस स्कूटी में यूनिफाइड ब्रेकिंग सिस्टम, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, स्मार्ट मोटो जनरेटर सिस्टम, एनालॉग ट्रिपमीटर, स्पीडोमीटर और ओडोमीटर, इंजन किल स्विच, कैरी हुक और दूसरे कई फीचर्स मिलते हैं। 125 सीसी इंजन वाले इस स्कूटी में 8.2PS पावर और 10.3Nm टॉर्क मिलता है। शुरुआती कीमत: 72,030 रुपये। माइलेज: 66 किलोमीटर प्रति लीटर।

Published on:
14 Dec 2021 04:20 pm